Jhalak Dikhhla Jaa 11: सोनी टीवी का पॉपुलर शो झलक दिखला जा 11 चर्चा में है। शो में टीवी के चहेते सितारे अपने डांसिंग स्टाइल से जजेस ही नहीं फैंस को भी खूब इंप्रेस कर रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में बोनी कपूर (Boney Kapoor) बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचे थे। इस खास एपिसोड में प्रोड्यूसर की फिल्मों के गानों पर कंटेस्टेंट्स ने परफॉर्म किया। शो में राजीव ठाकुर (Rajiv Thakur) ने नो एंट्री गाने पर धमाकेदार डांस किया। राजीव के डांस से इंप्रेस होकर बोनी ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने का वादा किया है।
सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में राजीव एक दम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक्टर को औरत के अवतार में देखकर सभी जजेस हैरान हो जाते हैं। राजीव ऑरेंज और ब्लू कलर की नवारी साड़ी में नजर आए। एक्टर ने नो एंट्री का गाना इश्क दी विच गली नो एंट्री में धमाकेदार डांस किया।
राजीव ठाकुर को अपनी फिल्म में कास्ट करेंगे बोनी कपूर
राजीव के डांस से इंप्रेस होकर बोनी कपूर ने कहा कि मैं जब भी नो एंट्री का सीक्वल बनाऊंगा तो आप दोनों को कास्ट करूंगा। बोनी कपूर के इस ऑफर से राजीव बेहद खुश नजर आए।
नो एंट्री बॉलीवुड की ऑइकोनिक फिल्मों में से एक हैं जिसमें अनिल कपूर, बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता, फरदीन खान समेत कई कलाकार नजर आए थे। फैंस लंंबे समय से इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
