Jhalak Dikhhla Jaa 11 Manisha Rani Winning Viewers Reaction: बिहार से आकर मुंबई पर छाने वाली मनीषा रानी ने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में भी झंडे गाड़ दिये हैं। मनीषा रानी ने 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के फिनाले में अपनी परफॉर्मेंस और फैंस के सपोर्ट के दम पर जीत हासिल की है। उन्होंने डांस रियलिटी शो में वाइल्ड कार्ट कंटेस्टेंट होकर भी इतिहास रच दिया है। मनीषा रानी (Manisha Rani) की जीत से फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें अभी से ही ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) में मनीषा रानी (Manisha Rani) की जीत से फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा, "इस खबर के साथ सुबह हुई। तुम इस जीत के लायक थी क्यूटी। 'बिग बॉस ओटीटी 2' से जो 'झलक दिखला जा 11' का सफर था, वह बहुत ही भावुक रहा है। हमारी बिहार की रानी को ढेर सारी शुभकामनाएं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बिहार के मुंगेर की रहने वाली मनीषा रानी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों को उन्हीं की गेम में हराकर झंडे गाड़ दिये हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "पता नहीं क्या लिखें, लेकिन जितना भी लिखो कम है। लेकिन एक बधाई तो बनता है। जीत गे हम।"
मनीषा रानी की जीत पर हेटर्स का चढ़ा पारा
मनीषा रानी (Manisha Rani) के फैंस की खुशी जहां सातवें आसमान पर है तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सच कहूं तो ये बिल्कुल भी लायक नहीं थी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "खुद कहती थी कि वाइल्ड कार्ड को जीतना नहीं चाहिए। अब तो आदत हो गई है नॉन डिजर्विंग विनर देखने की।" एक यूजर ने मनीषा रानी पर तंज कसते हुए लिखा, "केवल फॉलोअर्स के दम पर जीती है।"
