टीवी मसाला

Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs winner: 9 साल की Jetshen Dohna ने जीती ट्रॉफी, मिली 10 लाख प्राइज मनी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 23, 2023, 10:42 AM IST

Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs 9 winner Jetshen Dohna Lama: 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9' फिनाले में टॉप 6 कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हर्ष सिकंदर, राफा येसमिन, अथर्व बख्शी, अतनु मिश्रा, जेटशेन दोहना लामा और ज्ञानेश्वरी घाडगे में जबरदस्त मुकाबला हुआ। हालांकि जेटशेन डोहना लामा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

Image

Sa Re Ga Ma Pa

Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs 9 winner: 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9' का फिनाले हो गया है और इसी के साथ सिंगिंग रियलिटी शो को उसका विनर मिल गया है। पाकयोंग, सिक्किम से आईं 9 साल की जेटशेन दोहना लामा रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' की विजेता बन गई हैं। सारेगामापा लिटिल चैंप्स के ग्रैंड फिनाले में जैकी श्रॉफ, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी की मौजूदगी में जेटशेन दोहना लामा को विनर की ट्रॉफी दी गई। जी हां, तीन महीने के बाद शो की ट्रॉफी जेटशेन डोहना लामा ने अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही उन्हें 10 लाख रुपये प्राइज मनी भी मिली।

'सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9' फिनाले में टॉप 6 कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हर्ष सिकंदर, राफा येसमिन, अथर्व बख्शी, अतनु मिश्रा, जेटशेन दोहना लामा और ज्ञानेश्वरी घाडगे में जबरदस्त मुकाबला हुआ। हर्ष सिकंदर और ज्ञानेश्वरी घाडगे को फर्स्ट और सेकेंड रनरअप घोषित किया गया। 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स सीजन 9' को नीति मोहन, अनु मलिक और शंकर महादेवन जैसे जजों ने जज किया। साथ ही भारती सिंह शो को होस्ट करती नजर आई थीं।

रॉक म्यूजिक की फैन जेटशेन ने तीन साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने कहा, 'यह एक सपने के सच होने जैसा है। कॉम्पटीशन कठिन था क्योंकि सभी बहुत प्रतिभाशाली हैं। मेरी यात्रा सीखने का एक शानदार अनुभव रही है। मैं अपने सभी गुरुओं की आभारी हूं जिन्होंने लगातार मेरा समर्थन किया, मेरी क्षमता को समझने में मेरी मदद की। मैं निश्चित रूप से अपने साथ यादों का एक बंडल ले जा रही हूं और अपनी नई सिंगिंग जर्नी की प्रतीक्षा कर रही हूं।'

इस पूरे सीजन में सिक्किम की जेटशेन अपने सिंगिंग के अलावा बोलने के अंदाज को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। जेटशेन बहुत धीरे और प्यार से बोलती हैं, तो वह अपनी बेहतरीन सिंगिंग के सबको हैरान कर देती थीं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article