Jay Bhanushali & Mahi Vij Divorce: टीवी दुनिया के पसंदीदा कपल में से एक जय भानुशाली और माही विज अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहते हैं। जय तो अब भी टीवी और ओटीटी दुनिया का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन माही विज ने छोटे परदे से मानों विदाई ही ले ली। अपने फैंस के लिए ये कपल सोशल मीडिया पर एक्टिव है और साथ ही यूट्यूब चैनल पर भी वलोग शेयर करते रहते हैं। वहीं अब दोनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जो कपल के फैंस के पैरों तले जमीन खींच लेगी। खबर है कि जय भानुशाली और माही विज का तलाक हो चुका है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और माही विज (Mahi Vij) की शादी खत्म होने वाली है। सूत्र ने मीडिया को बताया कि माही और जय ने रिश्ते को सँवारने की कोशिश की लेकिन कुछ बदल नहीं पाया। ये कपल कई महीने पहले ही अलग हो चुका है। इसी साल दोनों ने कोर्ट में तलाक के पेपर्स फाइल किये। जुलाई और अगस्त के महीने में दोनों ने तलाक के कागजात पर दस्तख कर राहें अलग कर ली और बच्चों की कस्टडी का भी फैसला हो चुका है। माही और जय भानुशाली के तलाक का बड़ा कारण है ट्रस्ट यानी भरोसा। सूत्र ने ये भी बताया कि दोनों ने एक दूजे के साथ तस्वीर शेयर करना भी बंद कर दिया। जून 2024 को जय और माही के बीच कोलैब तस्वीर देखने को मिली थी। हालांकि अभी तक माही और जय की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
पहले भी दोनों के तलाक की खबरें उड़ चुकी हैं तब माही विज ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे अंकल हैं? बता दें साल 2011 में दोनों ने एक दूजे के साथ सात फेरे लिए थे। वहीं 2019 में कपल ने जिंदगी में बेटी तारा का स्वागत किया था। सिर्फ यही नहीं कपल ने दो बच्चों को गोद भी लिया था। जय और माही ने आखिर अपनी 14 साल की शादी क्यूं तोड़ी इसका कारण तो कपल ही बता सकता है।
