टीवी मसाला

इश्कबाज फेम Shrenu Parikh ने Akshay Mhatre संग सगाई पर हुईं रोमांटिक, डांस वीडियो हुआ वायरल

Shrenu Parikh Engagement Video: इश्कबाज और मैत्री जैसे सीरियल से मशहूर हुई TV एक्ट्रेस श्रेनु पारीख की कल मंगनी हुई। ऐसे में उनके डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

Shrenu Parikh and Akshay Mhatre Engagement Video

Shrenu Parikh Engagement Video: स्टार प्लस के सबसे फेवरेट सीरियल इश्कबाज से घर-घर मशहूर हुई एक्ट्रेस श्रेनु पारिख आज 21 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे संग शादी करने वाली है। ऐसे में अपने धमाकेदार प्री वेडिंग फंक्शन के चलते एक्ट्रेस इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीती रात एक्ट्रेस की कल मंगनी हुई, जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिये वीडियो।

टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारिख (Shrenu Parikh) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है, ऐसे में कल उनकी सगाई हुई। सगाई में कल तमाम टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने शिरकत की। अपने इस महतवपूर्ण दिन पर एक्ट्रेस ने अपने होने वाली पति अक्षय के साथ डांस किया। दोनों का ये रोमांटिक ड्रेस देख सभी काफी खुश हो गए हैं। इसी के साथ वीडियो में देखा जा सकता है की डांस के वक्त दोनों एक दूसरे की आंखों में खो गए हैं।

इस फंक्शन के ड्रोन टीवी एक्ट्रेस ने पर्पल कलर का गाउन पहना हुआ था, साथ ही अक्षय ने वाइट कलर का कोट पेंट। दोनों के दूसरे के साथ काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहे थे। फैंस दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ आखरी बार एक्ट्रेस सीरियल मैत्री में नजर आई थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article