टीवी मसाला

Ishqbaaz की दादी नवनींद्र बहल का हुआ निधन, 76 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Ishqbaaz Actress Navnindra Behl Passed Away: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'इश्कबाज' और बॉलीवुड मूवी 'क्वीन' की एक्ट्रेस रह चुकीं नवनिंद्र बहल का निधन हो गया है। उन्होंने 76 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की पुष्टि खुद बेटे कनु बहल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की है।

Image

फोटो क्रेडिट- कनु बहल इंस्टाग्राम

Ishqbaaz Actress Navnindra Behl Passed Away: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'इश्कबाज' में दादी का किरदार निभाकर सबका दिल जीतने वाली नवनिंद्र बहल का निधन हो गया है। एक्ट्रेस नवनिंद्र बहल ने 76 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। नवनींद्र बहल के निधन की पुष्टि खुद उनके बेटे कनु बहल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की। कनु बहल ने अपनी मां व एक्ट्रेस नवनींद्र बहल के लिए भावुक पोस्ट शेयर की, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। नवनींद्र बहल (Navnindra Behl) के निधन से 'इश्कबाज' सीरियल के फैंस को काफी झटका लगा है। उनके निधन से फैंस शोक में डूबे हैं और एक्ट्रेस के लिए कामना कर रहे हैं।

कनु बहल ने अपनी मां व 'इश्कबाज' एक्ट्रेस नवनींद्र बहल (Navnindra Behl) की फोटो शेयर कर भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए लिखा, "मेरी शक्ति, मेरा विश्वास, प्यार, गाइ़ड, गुरु, मेरा दिल, अलविदा मां, जबतक आप मुझे दोबारा जन्म दो। मेरी आंखें हमेशा आपकी बेमिसाल मुस्कान, प्यारी हंसी और जिज्ञासू आंखों को ढूंढती रहेंगी। यूं ही रोशन रहें, मेरी आत्मा को रोशन करने के लिए आपका धन्यवाद।" नवनींद्र बहल से जुड़ी इस पोस्ट पर अनुराग कश्यप सहित कई सितारों ने कमेंट कर शोक व्यक्त किया।

नवनींद्र बहल (Navnindra Behl) के निधन पर फैंस भी शोक व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वो मेरी टीवी की सबसे पसंदीदा नानी थीं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।" तीसरे यूजर ने लिखा, "उनके किरदार और एक्टिंग शानदार थे।" चौथे यूजर ने लिखा, "भगवान इनकी आत्मा को शांति दे, कल ही मैंने इन्हें एक वेब सीरीज में देखा है।" बता दें कि नवनींद्र बहल ने अपने करियर के दौरान कई मूवीज और सीरियल्स में हाथ आजमाया था। वह 'क्वीन', 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबरॉय', 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' और 'मुक्ति भवन' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article