नए शो Ishq Dum Idli Rasam से कटा Shoaib Ibrahim का पत्ता, Shiny Doshi संग रोमांस करेगा ये अभिनेता

Ishq Dum Idli Rasam Cast Update: टीवी सीरियल इश्क दम इडली रस्म से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। इस शो में शाइनी दोशी के अपोजिट शोएब इब्राहिम नजर आने वाले हैं, लेकिन अब कोई और एक्टर शो में दिखाई देगा।

Ishq Dum Idli Rasam Cast Update: बालाजी टेलीफिल्म्स टीवी की दुनिया में नया सीरियल लेकर आ रहा है, जिसका नाम इश्क दम इडली रस्म (Ishq Dum Idli Rasam ) है। इस शो के जरिए सुरभि चंदना बतौर निर्माता अपनी नई शुरुआत कर रही हैं। इस शो की कास्टिंग पर मेकर्स काम कर रहे हैं। अब तक कहा जा रहा है कि सीरियल में लीड एक्ट्रेस शाइनी दोशी हैं और उनके सामने विवेक दहिया या फिर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) में से कोई एक एक्टर नजर आ सकता है। दावा किया जा रहा था कि शाइनी के साथ शोएब की जोड़ी बनेगी, लेकिन अब कास्टिंग में बड़ा फेर बदल हुआ है। एक नए एक्टर की एंट्री हुई है और शोएब का पत्ता कट गया है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: विद्या के घटियापने की अभिरा को लगेगी भनक, मायरा की रिहाई का मिलेगा सबूत)

Ishk Dum Aur Idli Rasam cast shiny doshi-shoaib ibrahim

Ishk Dum Aur Idli Rasam cast shiny doshi-shoaib ibrahim (instagram-photo credit)

शोएब इब्राहिम का कटा पत्ता, इस एक्टर की हुई एंट्री

सीरियल इश्क दम इडली रस्म का ऐलान मेकर्स कर चुके हैं। सुरभि चंदना शाइनी दोशी के साथ मीडिया के सामने आ चुकी हैं। इस दौरान उनके साथ शोएब इ्ब्राहिम भी नजर आए थे, जिससे साफ है कि शो में लीड एक्टर्स के तौर पर शाइनी और शोएब होंगे। अब शो की कास्टिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। दावा है कि शाइनी दोषी के अपोजिट सीरियल में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) नजर आ सकते हैं जो इन दिनों कुकिंग शो लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने अभिषेक कुमार को शो के लिए फाइनल कर लिया है और शोएब इब्राहिम को बाहर का रास्ता दिखाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक कुमार इन दिनों टीवी के साथ साथ रियलिटी शोज में भी काफी पॉपुलर हैं और अभिषेक को इस शा में लाकर मेकर्स उनकी पॉपुलैरिटी का पायदा भी उठाना चाहते हैं। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: घटियापने पर उतरेगा करण, बेटे की चाल में बुरी फंसेगी तुलसी; होगा नया तमाशा)

Ishk Dum Aur Idli Rasam cast shiny doshi-shoaib ibrahim (Photo Credit-instagram)

क्या होगी सीरियल की कहानी

इस सीरियल के लिए शाइनी दोशी के नाम पर काफी पहले ही मुहर लग चुकी हैं और अब मेकर्स की तरफ से जल्द ही मेल लीड एक्टर का नाम भी क्लियर हो जाएगा। फैंस अब जल्द ही शाइनी के साथ अभिषेक को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। बता दें कि ये सीरियल एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट के इर्द-गिर्द घूमने वाला शो है, जिसमें शाइनी मीरा नायर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

End of Feed