टीवी मसाला

Exclusive: दोबारा मां बनने वाली हैं देवोलीना भट्टाचार्जी? एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

Devoleena Bhattacharjee on pregnancy: पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) दोबारा प्रेग्नेंट हैं। अदाकारा ने टाइम्स नाउ नेटवर्क से बात करते हुए प्रेग्नेंसी रूमर्स पर चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि मीडिया में छप रही खबरों में सच्चाई नहीं है।

Image

Devoleena Bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee on pregnancy: टीवी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी की कुछ फोटोज बीते दिनों इंटरनेट पर वायरल हुई थीं, जिन्हें देखने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि वो दोबारा प्रेग्नेंट हो गई हैं। फैंस सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्जी को बधाई दे रहे हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने टाइम्स नाउ नेटवर्क से प्रेग्नेंसी रूमर्स पर एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा है कि उनके बारे में मीडिया में जो खबरें छायी हुई हैं, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उन्होंने 6 महीने पहले ही डिलीवरी की है और दोबारा इतनी जल्दी प्रेग्नेंट होना मुश्किल है।

टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा है, 'मुझे पता है कि मेरे बारे में इन दिनों ऐसी खबरें चल रही हैं, लेकिन इनमें सच्चाई नहीं है। मैंने 6 महीने पहले ही अपना बेबी डिलीवर किया है और दोबारा इतनी जल्दी प्रेग्नेंट होना मुश्किल है। मैं इस वक्त प्रेग्नेंट नहीं हूं। लोग कुछ भी न्यूज छापते हैं।'

2022 में देवोलीना ने की थी शादी

अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 दिसम्बर 2022 को शहनवाज शेख के साथ शादी की थी। शहनवाज के साथ घर बसाकर देवोलीना ने फैंस को झटका दे दिया था क्योंकि शादी से पहले किसी ने भी शहनवाज का नाम नहीं सुना था। शहनवाज के साथ शादी करते हुए देवोलीना ने गृहस्थी को ज्यादा वक्त देने का फैसला लिया और फिर मां बनने की तरफ कदम उठाया। अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं और इन दिनों अपने बच्चे का ख्याल रखने में व्यस्त हैं।देवोलीना भट्टाचार्जी ने ये हैं मोहब्बतें, बिग बॉस और साथ निभाना साथिया जैसे मशहूर शोज करके लोगों के बीच में अपनी जगह बनाई है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article