टीवी मसाला

'इंडियन आइडल' फेम पवनदीप राजन की सेहत में हुआ पहले से सुधार, घर में व्हीलचेयर पर बैठ गिटार के साथ छेड़ा सुर

Indian Idol 12 Fame Pawandeep Rajan Sings At Home As His Health Gets Better: टीवी के धमाकेदार रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' फेम पवनदीप राजन की सेहत में पहले से सुधार हो रहा है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह व्हीलचेयर पर बैठकर गाना गुनगुनाते दिखाई दिये।

Image

पवनदीप राजन ने व्हीलचेयर पर बैठकर गाया गाना

Indian Idol 12 Fame Pawandeep Rajan Sings At Home As His Health Gets Better: टीवी के धमाकेदार रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले पवनदीप राजन खूब चर्चा में बने हुए हैं। पवनदीप राजन का बीते महीने एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें करीब 25 दिन अस्पताल में गुजारने पड़े थे। पवनदीप राजन की घंटों-घंटों चलने वाली सर्जरी तक हुई थी। हालांकि अब पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। कुछ ही दिनों पहले पवनदीप राजन अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं आज उन्होंने घर में रहते हुए एक वीडियो शेयर किया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। पवनदीप राजन अपने वीडियो में व्हीलचेयर पर बैठकर गाना गुनगुनाते हुए नजर आए।

पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) ने इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले अपना वीडियो साझा किया, जिसमें वह व्हीलचेयर पर बैठकर गाना गाते दिखाई दिये। पवनदीप राजन ने गुनगुनाने के साथ-साथ गिटार भी बजाया। उन्हें ऐसा करता देख फैंस भी बेहद खुश नजर आए। 'इंडियन आइडल 12' फेम का ये वीडियो देख लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। पवनदीप राजन के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, "जल्दी ठीक हो जाओ पवन दा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ब्रो आ रहा है, और भी मजबूत और पावरफुल बकर।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आपको एक्टिव देख बहुत खुशी हुई। भविष्य में और भी मजबूत बनकर लौटना।"

बता दें कि पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) का मोरादाबाद के पास भायनक एक्सीडेंट हुआ था। उनकी कार जाकर कैंटर ट्रक से टकरा गई गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी और पवनदीप राजन को अस्पताल पहुंचाने में मदद भी की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article