टीवी मसाला

अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग करने पर सलमान खान का बरसा गुस्सा, हिना खान ने भाईजान को कहा तहे दिल से शुक्रिया

Hina Khan Thank Salman Khan: पिछले हफ्ते 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने एक एपिसोड के दौरान अशनूर कौर के वजन का मजाक उड़ाया था। ऐसे में वीकेंड का वार में सलमान खान ने दोनों कंटेस्टेंट की क्लास लगाई थी जिसके लिए हिना खान ने भाईजान का धन्यवाद किया।

Image

Image Source: Jio Hotstar / Instagram

Hina Khan Thank Salman Khan: शो 'बिग बॉस 19' में पिछले हफ्ते तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने सारी हदें पार कर दी थी। नेशन टेलीविजन पर नीलम और तान्या को अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग करते हुए पकड़ा गया। तान्या ने अशनूर को हाथी, फुग्गे, मोटी और डायनोसर जैसे शब्द इस्तेमाल किए थे। वहीं नीलम गिरी को भी कहते सुना कि अशनूर इतना डिटऑक्स पानी पीती है लेकिन उसका वजन कम नहीं हो रहा। दोनों की ये चुगली सुन दर्शकों के साथ-साथ टीवी सेलेब्स का खून खौला। सिर्फ यही नहीं सलमान खान ने वीकेंड का वार में तान्या और नीलम को खरी खोटी सुनाई जिसके लिए हिना खान ने होस्ट को धन्यवाद कहा पोस्ट शेयर कर।

इंस्टाग्राम पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने पोस्ट शेयर किया जिसमें कैसे नीलम और तान्या अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के वजन को लेकर गॉसिप कर रहे हैं। कैप्शन में हिना ने लिखा, 'इस 'वीकेंड का वार' का इंतज़ार था और इसलिए मैंने अशनूर के खिलाफ कही गई दिल दुखा देने वाली बातों पर अपना गुस्सा ज़ाहिर नहीं किया। क्योंकि तुम्हें इतने सालों से जानने के बाद, मुझे पता था कि इस हफ्ते सलमान खान (Salman Khan) इसका इंसाफ ज़रूर करेंगे। शुक्रिया सलमान, इस नाजुक मुद्दे को इतने ग्रेस के साथ उठाने के लिए। तुमने कर दिखाया। एक 21 वर्षीय लड़की को नेशनल टेलीविजन पर उसकी ऊंचाई, वजन और रूप-रंग के लिए बार-बार शर्मिंदा किया जा रहा है, जबकि कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने उससे कहीं अधिक दुनिया देखी है।' हिना खान के साथ-साथ कोमल पांडे, गौहर खान और रोहन मेहरा जैसे कलाकारों ने इस मुद्द पर अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहीर किया था।

सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार में तान्या मित्तल को खरी खोटी तो सुनाई साथ ही अशनूर का स्टैंड लेकर उन्हे मैचयूर बताया। अशनूर कौर ने बताया कि कैसे वो अपनी वजन को लेकर पहले भी ये बातें सुन चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं अशनूर ने बताया आखिर उनका वजन स्ट्रेस के कारण कैसे बढ़ जाता है। सलमान खान के 'वीकेंड का वार' वाले एपिसोड को जनता ने अपना प्यार दिया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article