Hina Khan New Wig Hair Look: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी ब्रेस्ट कैंसर बीमारी के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस अपनी बीमारी से जुड़ी हर एक अपडेट सोशल मीडिया पर डे रही हैं फैंस को। इसी बीच एक्ट्रेस ने बाल मुंड़वाने के बाद अपना एक नया लुक शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस ने नकली बाल लगाए हुए हैं जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एक्ट्रेस के इस लुक की एक झलक साथ ही कैसे हिना के बॉयफ्रेंड ने भी प्यार लुटाया है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान (Hina Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपना नया लुक शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने लंबे बालों वाली विग लगाई हुई है और उन्हे फ्लॉन्ट कर रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर के चलते हिना ने कुछ समय पहले अपने बाल काट दिए थे और यह देख कई लोगों के आँसू बह गए। अब एक्ट्रेस का ये विग वाला लुक भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है।
वीडियो पर रॉकी जैसवाल भी अपनी गर्लफ्रेंड पर प्यार लूटा रहे हैं। टीवी के तमाम सेलेब्स ने एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ मांगी है और पोस्ट पर कमेंट किया है। बात दें एक्ट्रेस थर्ड स्टेज कैंसर से जूझ रही है और इसके इलाज के लिए वह अस्पताल के चक्कर लगाती रहती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों बिमारी में भी अपने काम को लगन से कर रही हैं।
