टीवी मसाला

खामेनेई के निधन से भावुक हुईं फरहाना भट्ट तो भड़के हिना खान के पति, बोले- उनकी पीठ में छुरा घोंपते हो जो...

Rocky Jaiswal Slams Farhana Bhatt For Mourning Ayatollah Ali Khamenei Death: टीवी की पॉपुलर पर्सनालिटी फरहाना भट्ट ने अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक जाहिर किया और उन्हें 'मसीहा' बताया। लेकिन इस बात पर हिना खान के पति रॉकी जायसवाल भड़के नजर आए। उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Rocky Jaiswal Slams Farhana Bhatt For Mourning Ayatollah Ali Khamenei Death: 'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोरने वाली फरहाना भट्ट अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में वह ईरान प्रमुख अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक जाहिर करने के लिए चर्चा में आ गई हैं। फरहाना भट्ट ने अयातुल्ला अली खामेनेई को 'मसीहा' बताया। लेकिन अपनी इस बात के लिए फरहाना भट्ट ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। वहीं अब हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फरहाना भट्ट को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तुम लोग उन्हीं की पीठ में छुरा घोंपते हो, जो तुम्हारी रक्षा करते हैं। रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) की ये इंस्टाग्राम स्टोरी देखते ही देखते चर्चा में आ गई।

रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) की इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक जाहिर करने पर रॉकी जायसवाल ने तंज कसते हुए लिखा, "मैं इस चीज की परवाह नहीं करता कि तुम किसका शोक मना रहे हो, जब तक तुम इसे प्राइवेट करो। लेकिन अगर तुम सार्वजनिक तौर पर आते हो तो आपके एक्शन लोगों की आलोचना के लिए उपलब्ध होते हैं। मैंने इन शोककर्ता के ये आंसू और प्यार कभी भी भारतीयों के लिए नहीं देखे। सेना नहीं, पीड़ित नहीं, सरकार नहीं, पुलिस नहीं। यहां तक कि हमारे महान एपीजे अब्दुल कलाम के लिए भी नहीं।"

hina khan rocky jaiswal (3)

फोटो क्रेडिट- रॉकी जायसवाल इंस्टाग्राम

रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में आगे लिखा, "आप उन लोगों की पीठ में छुरा घोंपते हो जो आपकी रक्षा करते हैं और विदेशी लोगों के लिए खड़े होते जो आपके देश के ही खिलाफ हैं।" लेकिन रॉकी जायसवाल की इस स्टोरी को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स फरहाना भट्ट के समर्थन में नर आए। एक यूजर ने लिखा, "फरहाना ने बिल्कुल सही कहा है, तुम क्यों आ गए लाइमलाइट बटोरने।" दूसरे यूजर ने लिखा, "लाइमलाइट के लिए कुछ भी मतलब।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article