Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin To These 3 TV Shows Are Under Scanner Of Channel: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' का जब से तीसरा सीजन शुरू हुआ है, तब से ये टीआरपी में गिरता ही जा रहा है। मेकर्स ने शो से वैभवी हंकारे को हटाकर भाविका शर्मा की भी वापसी करा ली है, लेकिन इसके बाद भी सीरियल की टीआरपी रेटिंग सुधरने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब खबर आ रही है कि भाविका शर्मा और परम सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' अपनी लगातार गिरती टीआरपी के कारण चैनल के निशाने पर आ गया है। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin),के दो सीरियल और हैं जिनपर चैनल कभी भी कैंची चला सकता है।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin),की टीआरपी रेटिंग इस सप्ताह भी 1.1 नजर आई, जो कि काफी कम है। बीते कई सप्ताह से शो टॉप 10 में भी अपनी जगह नहीं बना पा रहा है। गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गुम है किसी के प्यार में' के साथ-साथ सीरियल 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' और 'पॉकेट में आसमान' भी चैनल के निशाने पर बने हुए हैं। अगर इनकी टीआरपी नहीं सुधरती है तो चैनल कभी भी इनपर कैंची चला सकते हैं। हालांकि इस मामले पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है।
चैनल के निशाने पर आते ही फैंस ने दिया यूं रिएक्शन
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin), 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' और 'पॉकेट में आसमान' के चैनल के निशाने पर आने की खबर पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पॉकेट में आसमान' को छोड़कर इन दोनों शो को बंद कर दो।" दूसरे यूजर ने सीरियल की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, "एडवोकेट अंजली अवस्थी में पहले एपिसोड से अभी तक एक भी केस नहीं सुलझा है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "चैनल को अब 'अनुपमा' और 'झनक' भी बंद कर देना चाहिए।"
