टीवी मसाला

GHKKPM: वैभवी हंकारे के बाद कटा इस TV एक्टर का पत्ता, मेकर्स उतारेंगे कहानी में मौत के घाट?

TV Actors To Quit GHKKPM: स्टार प्लस का सीरियल 'गम है किसीके प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है कि वैभवी हंकारे के बाद ये टीवी एक्टर भी शो छोड़ सकता है।

Image

Sanam Johar to Quit GHKKPM

TV Actors To Quit GHKKPM: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश हो रही है। साल 2020 से शो दर्शकों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। सिर्फ यही नहीं इस सीरियल ने कई दिल को छू जाने वाली ऑनस्क्रीन भी जोड़ियां भी दी। अभी हाल ही में सीरियल के अंदर भाविका शर्मा की दोबारा एंट्री कराई गई तो वैभवी हंकारे को बाहर का रास्ता दिखाया गया। कई महीनों से सीरियल को टीआरपी लिस्ट में ना ही अच्छी रेटिंग और स्थान मिल रहा है। अब कुछ देर पहले खबर सामने आई है कि मेकर्स ने एक और कलाकार का पत्ता शो से काट दिया है।

टीवी दुनिया से सामने आई खबर के मुताबिक सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) ऋतुराज के किरदार को खत्म किया जा रहा है। ऐसे में एक्टर और डांसर सनम जौहर (Sanam Johar) जल्द ही सीरियल को अलविदा कहने वाले हैं। वैभवी हंकारे के बाद ये दूसरा बड़ा एग्जिट होने वाला है। ऋतुराज के किरदार को मौत के घाट कैसे उतारना है इसके लिए मेकर्स प्लानिंग में जुट गए हैं। सनम जौहर को बाहर का रास्ता दिखाने का सबसे बड़ा कारण है कहानी में लगातार नए किरदार की एंट्री।

इस खबर का खुलासा सीरियल के खास सूत्र ने ईटाइम्स को बताई है। ऐसे में अब जल्द ही लोगों को ऋतुराज के मौत का ट्रैक को देखने को मिलेगा। सीरियल के लीड एक्टर अब भाविका शर्मा और परम सिंह है। कहानी में सवी को पता चल गया है कि रजत की कंपनी का दिवाला निकल गया है। वहीं दूसरी तरफ नील की बान्डिंग सवी और रजत की बेटी सई से हो गई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article