Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Maha Twist: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जो दर्शकों को शो से बांधे हुए हैं। लेकिन इसकी टीआरपी दोगुनी करने के लिए मेकर्स भी थमने का नाम नहीं ले रहे। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नील और तेजस्विनी शादी के बंधन में बंध जाएंगे, इस बात से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन शादी के बाद भी तेजस्विनी और नील की जिंदगी में महाधमाका होगा। इससे जुड़ा 'गुम है किसी के प्यार में' का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि नील और तेजस्विनी विदाई के बाद एक ही कार में घर की ओर जाते हैं। लेकिन तेजस्विनी कार को दूसरे रास्ते पर मोड़ने के लिए कहती है। ऐसे में नील कहता है कि घर का रास्ता तो सीधा है। वहीं तेजस्विनी ताना देती है कि इस शादी ने मेरी जिंदगी के सारे रास्ते बदल दिये हैं। वो एग्जाम सेंटर जाकर अपना फॉर्म भरती है और कहती है, "अब अपनी जिंदगी के सारे रास्ते मैं खुद तय करूंगी।"
लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि नील और तेजस्विनी फॉर्म भरने के बाद घर पहुंचते हैं। वहां लीना पहले ही तेजस्विनी का वीडियो देख चुकी होती है। वो तेजस्विनी को दरवाजे पर देखकर कहती है कि गृह प्रवेश से पहले ही कहीं और चली गई। अभी हाथों से मेहंदी का रंग उतरा नहीं था, लेकिन हमारा मुंह पहले ही काला कर दिया।
