टीवी मसाला

Avinash Mishra के फैंस के हाथों ट्रोल हुईं Bhavika Sharma, फिर शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट तो लोग बोले- निब्बी लग रही हो

Bhavika Sharma Trolls By Avinash Mishra Fans As She Share Cryptic Note: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से सबका दिल जीतने वाली भाविका शर्मा हाल ही में अविनाश मिश्रा के फैंस के निशाने पर आ गई हैं। एक्ट्रेस को उनकी क्रिप्टिक पोस्ट के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

Image

अविनाश मिश्रा के फैंस ने किया भाविका शर्मा को ट्रोल

Bhavika Sharma Trolls By Avinash Mishra Fans As She Share Cryptic Note: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस भाविका शर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। आखिरी बार भाविका शर्मा को 'गुम है किसी के प्यार में' में देखा गया था, जहां उन्होंने सवि का किरदार अदा कर खूब दिल जीता। लेकिन इन दिनों भाविका शर्मा, अविनाश मिश्रा के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की बढ़ती नजदीकी के बीच भाविका शर्मा ने एक्टर को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। यहां तक कि क्रिप्टिक पोस्ट शेयर भी की, जिसमें लिखा था, "लगता है ईमानदारी हर किसी को हजम नहीं होती है।" भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) की पोस्ट के बाद से ही उनके और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। लेकिन इस पोस्ट के लिए भाविका शर्मा ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।

भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर फोटो शेयर की, जिसमें वह रेड टॉप में नजर आईं। भाविका शर्मा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, "कुछ दिन, खामोशी उन शब्दों से ज्यादा सुनाई देती है जो हम बोल नहीं पाते हैं।" अपनी इस पोस्ट के लिए भाविका शर्मा अविनाश मिश्रा के फैंस के निशाने पर आ गईं। उन्होंने भाविका को ताना मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी, साथ ही एक्ट्रेस को 'निब्बी' का टैग भी दिया।

भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को ताना मारते हुए एक यूजर ने लिखा, "तू दोस्ती के नाम पर धब्बा है। अगर तुझे अविनाश पसंद है फिर अभी तक क्यों नहीं बोला उसको? अब उसको कोई और मिल गई है तो जलन हो रही है।" दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "कसम से दिल टूटी निब्बी लग रही हो।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आ गई इंगेजमेंट लेने। तीन महीने मुंह में दही जमा लिया था क्या, अगर कुछ था तब बोल देती। और हां तेरे बोलने से अब कोई फर्क नहीं पड़ेगा हमें।" चौथे यूजर ने लिखा, "बिग बॉस 19' के लिए अभी से बधाई।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article