Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler Alert Episode 30 November 2022: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) दर्शकों की पहली पसंद बन हुआ है। मेकर्स शो को टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर लाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। विराट (Virat) अपनी बेटी सवि को हर हालत में अपने पास रखना चाहता है। इसके लिए वो दोनों बच्चों का एडमिशन एक ही स्कूल में करवा देता है। हालांकि विराट के इस फैसले से पाखी बिल्कुल भी खुश नहीं होती है। लेकिन वो कुछ नहीं कर पाती है। पाखी का हर प्लान उसी पर उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। उसकी इस हरकत की वजह से सई ने विराट को कुछ शर्तों की लिस्ट दी है, जिसमें लिखा होता है कि विराट सवि से हफ्ते में वीकेंड के दिन ही मिल सकता है। इस बात के लिए विराट पाखी को जिम्मेदार ठहराता है। वो कहता है कि तु्म्हारी वजह से मैं अपनी बेटी से अब बस हफ्ते में एक दिन मिल सकूंगा।
पाखी अपनी गलती के लिए सई से माफी मांगती है। लेकिन सई इस बारे में बात नहीं करना चाहती हैं। वो कहती हैं मैंने ये सब बस इसलिए किया ताकि हम लोगों की जितनी कम बातचीत होगी उतना अच्छा होगा।
क्या DIG सर का ऑफर मानेंगे विराट और सई
स्टार प्लस ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें डीआई सर ने विराट से पूछा कि अगर तुम्हें कोई दिक्कत न होतो तो क्या सई को पुलिस डिपार्टमेंट में बतौर डॉक्टर रख लूं। हालांकि इस बात को सुनने के बाद पाखी विराट को समझाती हैं कि कोई भी पत्नी ये नहीं देख सकती कि उसका पति अपनी एक्स वाइफ के साथ काम कर रहा है। क्या अपनी आपसी दुश्मनी भूलाकर पाखी और विराट करेंगे साथ में काम। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।
पाखी को विराट ने मारा ताना
विनायक और सवि अब एक स्कूल में ही पढ़ते हैं। विनायक अपने पिता और घरवालों को बतता है कि नया स्कूल बहुत ही अच्छा है। उसके वहां कई सारे दोस्त भी बन गए हैं। विनायक को इतना खुश देखकर सभी घरवाले खुश होते है।
