टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler: पाखी से रिश्ता तोड़ देगा विराट, भवानी करेगी आग में घी डालने का काम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 25, 2022, 04:32 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler Alert Episode 25 November 2022: स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। विराट अपनी बेटी सवि के लिए हर हद पार करने को तैयार है। इस वजह से विराट और पाखी के रिश्ते में आई दरार।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler Alert Episode 25 November 2022: टीवी के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। विराट अपनी बेटी सवि को हर हालत में अपने साथ रखना चाहता है, इसलिए वो अपने दोनों बच्चों को एक ही स्कूल में पढ़ाना चाहता है। लेकिन विराट के इस फैसले से सई और पाखी दोनों ही खुश नहीं होते है। इतना ही नहीं बच्चों की पढ़ाई को लेकर बात इतनी बढ़ जाती है कि पाखी और विराट के बीच जमकर झगड़ा होता है। पाखी विराट से कहती हैं कि तुम्हारे और सई के बीच मैं अपने बेटे विनायक की पढ़ाई को नहीं आने दूंगी। पाखी अपने सास ससुर से भी कहती हैं कि सवि के आने के बाद विराट हम सबको भूल गया है। हालांकि अश्विनी उसे समझाती है कि सई ने अगर कोई स्कूल चुना है तो सही होगा।

भवानी करेगी आग में घी डालने का काम

भवानी पाखी और विराट की लड़ाई में आग में घी डालने का काम करती हैं। वो दोनों के झगड़े से अपना फायदा निकालने की कोशिश करती है। वो पाखी के दिमाग में इस बात को डालने की कोशिश करती है कि ये सब सई और उसकी बेटी की वजह से हो रहा है। क्या भवानी की बातों में आकर पाखी उठाएगी कोई गलत कदम।

पाखी सवि को भेजेगी विराट से दूर

पाखी विराट की जिदंगी से सवि को दूर भेजना चाहती है। इसलिए वो सई से कहेंगी की तुम अपनी बेटी को लेकर नागपुर चली जाओ। पाखी की इन बातों को जानकर विराट को लगेगा धक्का। उससे लगेगा कि पाखी उसकी बेटी सवि से इतनी नफरत कैसे कर सकती हैं। क्या पाखी की इस हरकत को माफ कर पाएगा विराट या तोड़ देगा अपना रिश्ता। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article