टीवी मसाला

GHKKPM Episode Update: पाई-पाई को मोहताज हुई सई, विराट को सवि का सच बताने जाएगी चव्हाण निवास

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 08:41 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी करवट लेने वाली है। दर्शक देखेंगे कि सई अपनी बेटी सवि के पिता का सच विराट को बताने जाएगी लेकिन वो कुछ ऐसा देख लेगी कि उसका इरादा बदल जाएगा।

Image

GHKKPM Episode Update: पाई-पाई को मोहताज हुई सई, विराट को सवि का सच बताने जाएगी चव्हाण निवास

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी करवट लेने वाली है। पहले तो इस सीरियल में कुछ वर्षों का लीप आया जिसके बाद कहानी पूरी तरह बदल गई और अब नए ट्विस्ट कहानी की दिशा बदल देंगे। दर्शक देखेंगे कि सई अपनी बेटी सवि के पिता का सच विराट को बताने जाएगी लेकिन वो कुछ ऐसा देख लेगी कि उसका इरादा बदल जाएगा। सई की बेटी सवि लगातार पूछती है कि उसके पिता कौन हैं और सई का एक्स हसबैंड विराट भी उससे पूछता है कि सवि का बाप कौन है।

अब सई ने ठान लिया है कि वो विराट को सच बता देगी कि सवि उसकी बेटी है। इस इरादे के साथ सई अपनी बेटी सवि को लेकर चव्हाण निवास जाएगी और जब वह वहां पहुंचेगी तो विराट और पाखी को आपस में बात करते देखेगी। विराट पाखी से कह रहा होगा कि उसने विनायक का जिस तरह ख्याल रखा है, कोई और वैसे नहीं रख सकता था। विराट और पाखी के बीच इस प्रेम भाव को देख सई अपना इरादा बदल देती है। जब विराट की सई पर नजर पड़ेगीतो वह कहेगी कि मैं आई तो थी आपको सरप्राइज करने लेकिन आपने तो मुझे ही सरप्राइज कर दिया।

पाई पाई को तरसेगी सई

सई और सवि ने बच्चा चोर गिरोह को पकड़वाया है और इस वजह से उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। विराट ने सई को बताया कि उसके साथ साथ, विनायक, सई और सवि का सम्मान होना है। इसी बीच सई को टेंशन में दिखाया जाता है क्योंकि सवि के लिए एक नई ड्रेस लेने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। सई को पैसे के लिए परेशान होता देख ऊषा ताई उसकी मदद करेंगी।

जल्द आएगा बच्चों का सच सामने

इस सीरियल में विनायक और सवि के पैरेंट्स का सच जल्द सामने आने वाला है। सवि के पिता कौन हैं और विनायक के असली मां बाप कौन हैं, इस बात का खुलासा बहुत जल्द होने वाला है। ये खुलासे इस सीरियल में नए धमाके लेकर आएंगे। जब चव्हाण निवास में ये पता चलेगा कि सवि विराट की बेटी है तो तूफान आता तय है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article