टीवी मसाला

GHKKPM Twist: ईशान भेजगा सवि को जेल, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 4, 2023, 01:58 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धांसू ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। ईशा को गोली लगने के बाद भोसले परिवार की मुश्किले बढ़ने वाली है। ईशा भोसले कॉलेज में चल रहे स्कैम से पर्दा उठाना चाहती थी। क्या सवि ईशा के गुनहगारों को सजा दिला पाएगी।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein (credit Pic: Instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा लीड रोल निभा रहे हैं। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो में ईशा को गोली लग गई है। ईशा को गोली लगने के बाद से सुरेखा, यशवंत और निशीकांत काफी डरे हुए है। ईशा पर मदार के गुडों ने गोली चलाई है। लेकिन इन तीनों ने भी ईशा को डराने के लिए गुंडे भेजे थे।

इधर सवि को पता चल जाता है कि ईशा मैम भोसले कॉलेज में चल रहे स्कैम का पर्दाफाश करना चाहती थी। सवि अपनी ईशा मैम के प्लान को पूरा करने का फैसला लेती है। वो ईशान को गिरफ्तार करवाने के लिए भोसले हाउस पहुंचती हैं। लेकिन उसका प्लान उल्टा पड़ जाएगा। भोसले परिवार में पुलिस तो आती है। लेकिन ईशान की जगर सवि को गिरफ्तार करती हैं। सवि समझ नहीं पाती है कि उसे पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया है।

क्या ईशान को होगा अपनी गलती का एहसास

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि इस पूरे स्कैम का सारा इल्जाम ईशान पर आ जाएगा। दरअसल भोसले कॉलेज ईशान के नाम पर है। इसका मतलब है कि कॉलेज में चल रहे स्कैम के बारे में ईशान को पता होगा। पुलिस ईशान को पुलिस स्टेशन बुलाती और उसे गिरफ्तार कर लेती है। क्या समय रहते ईशा अपने बेटे के करियर को बचा पाएगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article