Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 16th March, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो में सत्या की एंट्री हो चुकी है। विराट सई से मिलने के लिए अस्पताल में आता है और उसी दौरान वो डॉक्टर सत्या से मिलता है। सत्या विराट से बहुत ही कूल माइंड के साथ मिलता है लेकिन विराट काफी चिढ़ जाता है। विराट को पता चलता है कि सत्या और सई साथ में काम करने वाले हैं। इस बात को सुनने के बाद विराट को काफी जलन होती है। सई अस्पताल में होती है तो सवि सोचती है कि अपनी मां को सरप्राइज देगी।
सवि अपने कमरे के बाहर नेम प्लेट लगाती है। लेकिन पाखी उसे नेम प्लेट लगाने से मना कर देती है कि वो उसका घर नहीं है। वो और सई इस घर में सिर्फ मेहमान है। सवि इन बातों को सुनकर रोने लगती हैं। भवानी देवी पाखी को फटकार लगाती है। वो कहती है कि इस घर में कौन रहेगा कौन नहीं इसका फैसला सिर्फ मैं करूंगी क्योंकि मैं इस घर की बड़ी हूं।
भवानी देवी ने पाखी को लगाई फटकार
भवानी पाखी से कहती हैं कि ये सवि का भी घर है। यहां पर सई और सवि दोनों रहेंगे। ये उनका भी घर है। पाखी कहती हैं कि वो अपना हक लेकर रहेगी। पाखी भवानी देवी के खिलाफ महिला मोर्चा की औरतों को बुलाती है। महिला मोर्चा वाली भवानी देवी से कहती हैं कि पाखी को उसका हक दो। विराट की पहली पत्नी को इस घर से बाहर निकालो। पाखी की इस हरकत को देखकर भवानी देवी हैरान रह जाएगी। उसे यकीन नहीं होता है कि पाखी इस हद तक गिर सकती है। घर में जहां भवानी चाहती हैं कि सई और विराट साथ हो जाए। वहीं सई और सत्या को साथ देखकर विराट को जलन महसूस होती है।
