Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Twittter Review: नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो में हर हफ्ते ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो में कुछ समय पहले ही डॉक्टर सत्या की एंट्री हुई थी। डॉक्टर सत्या का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस जहां पहले विराट और सई को साथ देखना चाहते थे। अब सत्या और सई के रोमांटिक पलों को देखना चाहते हैं। यूजर्स का कहना है कि मेकर्स को शो में सत्या और सई की शादी का प्लाट दिखाना चाहिए।
शो में अभी विराट अपने हर रिश्ते को ताक पर रख कर सई के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहता है। वो सई से शादी करना चाहता है। विराट ने सई के लिए पाखी को तलाक तक दे दिया है। कल के एपिसोड में पाखी ने विराट को उसके गुनाहों के लिए थप्पड़ मारा। पाखी ने विराट को उसकी गलती का एहसास करवाते हुए कहा कि तुम किसी की इज्जत नहीं कर सकते हो। तुम न अच्छे दोस्त बन पाए और न पति। वहीं, विराट कहता है कि पाखी तुम मेरे बेटे की मां हो। मैं तुम्हारी बहुत इज्जत करता हूं।
यूजर्स ने विराट को थप्पड़ पड़ने पर लिए मजे
पाखी और विराट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है कि विराट को थप्पड़ पड़ना जरूरी थी। कई यूजर्स ने विराट के ऊपर ट्विटर पर मीम शेयर किया है। कुछ लोगों ने ऐश्वर्या शर्मा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। फैंस का कहना है कि लंबे समय बाद पाखी की अच्छी एक्टिंग दिखाई दी है।
सई अपनी बेटी सवि के साथ घर छोड़कर चली जाती है। लेकिन विराट इस बात को बर्दाशत नहीं कर पाता है। विराट सई को ढूंढते हुए उसके घर पहुंच जाएगा और उससे जबरदस्ती शादी करने की कोशिश करेगा।
