टीवी मसाला

GHKKPM: सई ने खास दोस्त संग स्पेंड किया क्वालिटी टाइम, फैंस बोले- विराट और सत्या कहां है?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 7, 2023, 08:39 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह ने अपने स्पेशल दोस्त के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने खास दोस्त के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

GHKKPM fame Ayesha Singh (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) से आयशा सिंह (Aayesh Singh) को घर -घर में पहचान मिली। इस शो में एक्ट्रेस सई का लीड कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। सई ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस शो में मां की भूमिका निभा रही हैं। शो में एक्ट्रेस दो बच्चों की मां का रोल प्ले कर रही हैं। फैंस को सई और विराट की जोड़ी काफी पसंद है। फैंस कपल को सैराट कहकर बुलाते हैं। शो में सत्या और सई की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं।

आयशा सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने खास दोस्त के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। सई का ये क्यूट वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये लड़का सई का बॉयफ्रेंड है क्या। दूसरे यूजर ने कहा, सई इसके साथ कितनी खुश लग रही हैं। तीसरे यूजर ने कहा, कौन है ये सई।

सई से खास दोस्त संग शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि आयशा के साथ ईशान राजेश सिंह है। ईशान इस शो के प्रोड्यूसर के बेटे हैं। ईशान और आयशा बेस्टफ्रेंड है। दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त है या उससे ज्यादा है। इस बारे में हमें नहीं पता।

आयशा सिंह का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, आयशा सिंह और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में हैं। शो में विराट सई और पाखी लीड कैरेक्टर है। शो के अपकमिंग ट्रैक की बात करें तो विराट चाहता है कि सई उसकी जिंदगी में वापस आ जाए। उसने पाखी को तलाक देना फैसला कर लिया है। हालांकि सई नहीं चाहती हैं कि उसकी वजह से पाखी का घर टूटे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article