टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 22 January, 2023 Full Episode: वीणू को लेकर पाखी और सई में छिड़ी जंग, विराट ने किया विक्रांत का पर्दाफाश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 22, 2023, 01:11 PM IST

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 22 January, 2023 Full Episode: गुम है किसी के प्यार में घरवाले करेंगे करिश्मा को माफ। एक बार फिर मोहित और करिश्मा अपने रिश्ते की नई शुरूआत करेंगे। पाखी और सई में विनायक को लेकर छिड़ी है जंग। अब विराट देगा किसका साथ?

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 22 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। एपिसोड की शुरुआत विराट से होती है जो घरवालों के सामने विक्रांत के झूठ का पर्दाफाश करता है। वो बताता है कि विक्रांत विरोधी पॉलिटिकल पार्टी से है और करिश्मा की मदद से भवानी देवी का राजनीतिक करियर खराब करना चाहता है। करिश्मा बस मोहित का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए विक्रांत को डेट करने का नाटक कर रही थी। लेकिन वो सिर्फ मोहित से ही प्यार करती है। सोनाली और ओमकार भवानी देवी को करिश्मा और मोहित की शादी टूटने का गुनहगार मानते हैं। भवानी कहती हैं कि तुम्हारे पास करिश्मा की बेगुनाही का क्या प्रूफ है कि विक्रांत ने उसे फंसाया है।

विराट भवानी देवी को विक्रांत के खिलाफ सबूत दिखाता है, जिसके बाद उसे अपनी गलती का एहसास होता है। सोनाली करिश्मा के साथ हुए हादसे के बारे में सुनकर रोने लगती है। तुम दोनों अपनी शादी से कितना खुश थे। लेकिन अब सब बदल गया है।

विराट ने दूर की करिश्मा को लेकर गलतफहमी

सोनाली कहती हैं कि मुझे लगा कि तुम कभी नहीं आओगी। विराट विक्रांत को गिरफ्तार कर लेता है और चौहान परिवार के लोग करिश्मा और मोहित का स्वागत करते हैं। करिश्म सभी घरवालों से अपनी गलती के लिए माफी मांगती है। भवानी देवी को भी अपनी गलती का एहसास होता है और वो करिश्मा को गले लगा लेती है। सई अपने दोनों बच्चों से मिलने स्कूल में आती है। विनायक सई को देखकर पूछता है कि आप यहां कैसे आए हो। सई कहती हैं कि मैं तुम दोनों से मिलने आई हूं। वो दोनों बच्चों को खाना खिलाती है और तभी पाखी आ जाती है। पाखी सई को विनायक से मिलने पर खरी -खोटी सुनाती है। सई अपने गुस्से को कंट्रोल करती है और कहती हैं कि अब बस 40 घंटे बचे हुए है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article