टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 21 January 2023, Full Episode: सई की खुशियों को लगेगी नजर, वीणू पत्रलेखा को कहेगा अपनी मां

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 21, 2023, 01:13 PM IST

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 21 January 2023, Full Episode: गुम है किसी के प्यार में विनायक की सच्चाई जानने के बाद सई अपने बेटे को अपने पास रखना चाहती हैं। वहीं, विराट जानता है कि पाखी की हालत बेहद नाजुक है और वो इस सदमे को नहीं बर्दाशत कर पाएगी।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (Credit pic: social media)

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 21 January 2023, Full Episode: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai kisi ke Pyaar Mein) धमाकेदार टैक चल रहा है। एपिसोड की शुरुआत में पाखी और भवानी देवी सई को विनायक को बिना बताए ले जाने के लिए सुनाते हैं। वो कहती हैं कि विनायक तुम्हारा बेटा भी नहीं है। पाखी कहती हैं कि मैंने उसे गोद लिया है और मेरा पूरा हक है इस बात को जानने का कि विनायक किसके साथ है। पाखी विराट पर भड़क जाती है कि उसने सई को कुछ नहीं कहा। विराट इस दौरान इस बात को लेकर परेशान होता है कि कहीं सई विनायक के सच का खुलासा न कर दे। सई छवन निवास से चली जाती है और विराट को जल्द से जल्द सच बताने के लिए कहती हैं। सई अपने बेटे वीणू के लिए पूजा रखती हैं और उसा ताई को मिठाई देती हैं। सई बताती हैं कि विनायक ही वीणू है।

पाखी कहती हैं कि सई मेरे बेटे पर हक कैसे जता सकती हैं। विराट पाखी को रेस्टोरेंट लेकर जाता है। वो कहती हैं तुम मुझे रेस्टोरेंट लेकर क्यों आए हो। विराट कहता है कि बस यू ही। वो पाखी को सई और विनायक के इक्वेशन के बारे में समझाने की कोशिश करता है।

क्या पाखी के सामने होगा वीणू की सच्चाई का खुलासा

विनायक सई को छोटी मां कहता है। पाखी कहती हैं नहीं वो मेरा बेटा है। वो कहती हैं कि मैं कभी भी सई को विनायक के पास नहीं आने दूंगी। विनायक सिर्फ मेरा बेटा है। विराट काफी परेशान हो जाता है कि अगर पाखी इस बात को नहीं समझ रही है तो सच जानकर क्या होगा? सई विराट को टाइम लिमिट के बारे में याद दिलाती है और वो परेशान हो जाता है।

विराट विक्रांत को घर पर लेकर आता है और कहता है कि वो ऑपोजिशन पार्टी का है। वो भवानी देवी के पॉलिटिकल करियर को करिश्मा की मदद से खराब करना चाहते हैं। विनायक अपनी मां के साथ ट्रॉफी शेयर करना चाहता है इसीलिए सई और पाखी दोनों उसकी तरफ बढ़ते हैं। विराट इस बात से परेशान हो जाता है कि अब पाखी को विनायक का सच पता चल जाएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article