टीवी मसाला

गुम है किसी के प्यार में 16 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: विराट बचाएगा सई की जान, पाखी की होगी मौत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 16, 2022, 03:12 PM IST

गुम है किसी के प्यार में 16 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: गुम है किसी के प्यार में मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। विराट सबसे पहले सई की जान बचाएगा। ये सब देखकर पाखी का दिल टूट जाएगा और वो अपनी जान देने का फैसला करती हैं। उसे लगता है सभी लोग उसके बिना ज्यादा खुश है।

Image

Ghum hai kisi ke pyaar mein (credit image: instagram)

गुम है किसी के प्यार में 16 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का शो गुम है किसी के प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। पिकनिक से वापस आते समय बस का एक्सीडेंट हो जाता है। इस हादसे में विराट सबसे पहले सई को बचान को बचाने की कोशिश करता है। एक्सीडेंट की वजह से सई को याद आएगा कि उसने कैसे वेणु को खो दिया था। विराट सई को शांत करने की कोशिश करता है लेकिन वो बेहोश हो जाएगी। विराट उसे बचाने के लिए सीपीआर देता है। इस भगदड़ में पाखी बस की बैकसीट पर पहुंच जाती है। वो देखती हैं कि विराट सई को गले लगाता है और उसे रिलेक्स करने की कोशिश करता है। विनायक और सवि ने भी सई को गले लगाया होता है।

पाखी का दिल ये सब देखकर टूट जाएगा। विनायक को एहसास होगी कि पाखी उनके साथ नहीं है। विराट पाखी को बचाने के लिए दौड़ता है। अश्विनी और नीनद भी एक्सीडेंट पर स्पॉट होते है। चौहाण परिवार को एक्सीडेंट के बारे में न्यूज से पता चलेगा।

पाखी की होगी मौत

पाखी बस में बैठी रहती और अपनी आंखें बंद कर लेती है और बस खाई में गिर जाती है। विनायक अपनी मां को बचाने के लिए कूदता है लेकिन सई उसे रोक लेती है। विराट को यकीन नहीं होता है कि पाखी अब हमारे बीच नहीं रही। सई विनायक को संभालने की कोशिश करती है। चौहाण परिवार घटनास्थल पर पहुंचता है। भवानी को यकीन नहीं होता है कि पाखी की मौत हो गई है। विराट पाखी की मौत की खबर सुनकर सदमे में चला जाता है। वो पाखी को ढूंढने के लिए पुलिस वालों की मदद से खई में जाता है। वहीं, सई को भी इस बात का पूरा यकीन होता है कि पाखी मिल जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, पाखी विराट और सई की जिंदगी में जल्द वापसी करेगी। इस बीच विनायक अपने पिता से नफरत करेगा कि उन्होंने सई को पहले बचाया वरना मेरी मां जिंदा होती।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article