This Naagin Actor Led His Wife To Almost Abort Child: टीवी के बहुत से कलाकार ऐसे हैं जिनकी जिंदगी अब बेशक से शानदार लगती है, लेकिन वे अपने जीवन में ऐसी-ऐसी मुश्किलों से गुजर चुके हैं जिनके बारे में सोचकर रूह कांप जाए। वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे टीवी एक्टर से रूबरू कराएंगे, जो अपनी जिंदगी के ऐसे पड़ाव से गुजरा। जहां उसने अपनी पत्नी का अबॉर्शन कराने का फैसला कर लिया था। लेकिन एक मैसेज ने उस एक्टर की जिंदगी ही बदल दी। तो चलिए एक नजर डालते हैं उस एक्टर पर-
अर्जुन बिजलानी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। वह टीवी के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शामिल हैं। लेकिन एक वक्त उनकी जिंदगी में ऐसा भी आया, जब उन्होंने अपनी पत्नी नेहा स्वामी का अबॉर्शन कराने का फैसला कर लिया।
अर्जुन बिजलानी ने साल 2013 में नेहा स्वामी संग शादी रचाई थी। दोनों की लव मैरिज थी। अर्जुन बिजलानी ने पहली बार नेहा स्वामी को एक पार्टी के दौरान देखा था। दोनों अक्सर एक-दूजे के साथ रोमांटिक पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं।
अर्जुन बिजलानी ने 'स्मार्ट जोड़ी' के सेट पर बताया था कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में मुश्किल घड़ी आई। एक्टर ने कहा, "हमारी शादी जब हुई, एक साल ही हुआ था, जब हमें पता चला कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। वो एक-डेढ़ साल है ना, मैं काम नहीं कर रहा था उस वक्त पर। तो जाहिर है बच्चे की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है।"
अर्जुन बिजलानी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "फिर ये मानी-रोई, मुझे भी अजीब हो रहा था, लेकिन मैंने आखिरकार सोच लिया था क्योंकि मेरे एकाउंट में उस वक्त सिर्फ 40 से 50 हजार ही बचे थे। मैं क्या ही बच्चा करता यार। हम पहुंचे अस्पताल की हम नहीं करेंगे उसे।"
अर्जुन बिजलानी ने बताया था कि वह नेहा स्वामी को अस्पताल लेकर गए और उनकी पत्नी अंदर डॉक्टर के पास थीं। लेकिन तभी उन्हें एक मैसेज आया, जो कि एक बच्चे के जन्मदिन का इन्विटेशन था। वहीं अर्जुन ने जैसे ही अपनी नजर मोबाईल से हटाई, उन्हें सामने साईं बाबा की मूर्ति नजर आई।
अर्जुन बिजलानी को लगा कि ये एक साइन है। एक्टर ने बताया था कि वो अंदर भागकर गए और उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि वे बच्चे के लिए तैयार हैं। अर्जुन बिजलानी ने बताया कि बेटे आयान के जीवन में आने के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई है।