टीवी मसाला

KKK13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेगे फैसल शेख , रोहित शेट्टी के खतरों का करेंगे सामना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2023, 02:54 PM IST

kkk13 को लेकर अब एक और खबर सामने आ रही है कि सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख़ शो में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं। इस खबर के बाद से ही फैज़ल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Image

Faisal Shaikh in kkk 13

KKK 13 : खतरों के खिलाड़ी का सीजन 13 (Khatron Ke Khiladi 13) जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। शो के सभी खिलाड़ी केपटाउन में शो की शूटिंग में बिजी हैं और रोहित शेट्टी के साथ खतरों का सामना करने के लिए तैयार हैं। वहीं kkk13 को लेकर अब एक और खबर सामने आ रही है कि सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख़ (Faisal Shaikh) शो में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं। इस खबर के बाद से ही फैज़ल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

खतरों के खिलाड़ी शो के नए सीजन को लेकर लगातार बज बना हुआ है। फैंस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। शो को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं अब खबर सामने आ रही है शो में फैसल शैख़ नई वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं। फ़ैन क्लब के अनुसार , फैसल शेख को शो के लिए पेशकश की गई है और वह शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें कि शो में अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे, अंजुम फकीह ,अंजली आनंद, डेजी शाह कन्फ़र्म खिलाड़ी हैं जो रोहित शेट्टी के खतरों का सामना करेंगे।प्रोमो में रोहित शेट्टी ने खुलासा किया था कि इस साल शो और भी ज्यादा एडवेंचरस और खतरनाक होने वाला है।शो जल्द ही Colours TV पर ऑन ऐयर होने वाला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article