टीवी मसाला

Exclusive: 'जान से मार दूंगा...'- राहुल वैद्य की जान के पीछे पड़ गए थे विराट कोहली के फैंस, BB 14 फेम ने किया बयां

Exclusive Virat Kohli Fans Death Threats To Rahul Vaidya: राहुल वैद्य और विराट कोहली का मामला सुलझता नजर आ रहा है। लेकिन हाल ही में टेली टॉक को दिये इंटरव्यू में राहुल वैद्य ने बताया कि विराट कोहली के फैंस ने उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी थी।

Image

विराट कोहली के फैंस ने दी थी राहुल वैद्य को जान से मारने की धमकी

Exclusive Virat Kohli Fans Death Threats To Rahul Vaidya: टीवी की चर्चित पर्सनालिटी राहुल वैद्य बीते कई वक्त से चर्चा में बने हुए हैं। राहुल वैद्य इन दिनों 'लाफ्टर शेप 2' में नजर आ रहे हैं, जहां वह लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लेकिन कुछ दिनों पहले राहुल वैद्य अपने और विराट कोहली के विवाद के कारण चर्चा में आ गए थे। दरअसल, विराट कोहली ने अवनीत कौर की तस्वीर को लाइक करने का कारण एल्गोरिदम ग्लिच बताया था, जिसपर राहुल वैद्य ने तंज कसा था। इसके बाद राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने दावा किया कि विराट कोहली ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। वहीं ट्रोल होते ही राहुल वैद्य ने विराट कोहली के फैंस को जोकर बताया। हालांकि बीते शनिवार को राहुल वैद्य ने पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने उन्हें अनब्लॉक कर दिया है। वहीं हाल ही में राहुल ने खुलासा किया है कि विराट कोहली के फैंस ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने टेली टॉक को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) संग हुए विवाद के बारे में बात की। राहुल वैद्य ने इस सिलसिले में कहा, "वो चैप्टर बंद हो चुका है। ये सब एक जोक था, लेकिन उनके फैंस ने इसे बुरे विवाद में बदल दिया था। जोक को सनसनीखेज बना दिया गया और दायरे से बाहर ले जाया गया, जिससे ये विवाद बन गया। लेकिन जो हो गया वो हो गया, अब सब खत्म हो चुका है। लेकिन जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा उदास किया, वो ये था कि कैसे मेरे परिवार को निशाना बनाया गया और अपशब्द कहे गए।"

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) यहीं नहीं रुके। उन्होंने फैंस से मिली जान से मारने की धमकी पर भी रिएक्शन दिया। राहुल वैद्य ने इस बारे में कहा, "मुझे जान से मारने की धमकी मिली, 'जान से मार दूंगा, कभी दिखना मत।' कोहली के फैंस ने ये बातें कहीं। और लोग ये सब लिखकर भी आसानी से रह सकते हैं, क्योंकि इंटरनेट पर कोई विश्वसनीयता नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article