टीवी मसाला

Exclusive: दुबई में रहकर राखी सावंत ने खोला आदिल खान का कच्चा-चिट्ठा, बोलीं- फराह खान से पूछो सच्चाई...

Exclusive Rakhi Sawant Reveals Farah Khan Knows About Adil Khan Durrani: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली राखी सावंत ने दुबई में रहकर आदिल खान की पोल खोली है। उन्होंने टेली टॉक को दिये इंटरव्यू में फराह खान का नाम लेकर बोला कि वह भी आदिल की हरकतों से वाकिफ हैं।

Image

राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी का खोला कच्चा चिट्ठा

Exclusive Rakhi Sawant Reveals Farah Khan Knows About Adil Khan Durrani: बॉलीवुड और टीवी में जबरदस्त पहचान बनाने वाली राखी सावंत इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी की दूसरी शादी से हैरान हैं। वह भले ही दुबई हैं, लेकिन उन्होंने विदेश में रहते हुए ही आदिल खान दुर्रानी पर हमला बोल दिया है। आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने आदिल खान के सिलसिले में कई चौंकाने वाली बातें बताईं। राखी सावंत ने बताया कि आदिल खान उन्हें मारता था और ये बातें फराह खान को भी अच्छे से पता है।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) की पोल खोलते हुए बताया कि उन्होंने पहले एक्ट्रेस को इस्लाम कबूल कराया और उसके बाद शादी की। राखी सावंत ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "इस्लाम कबूल करने के बाद मैं भी शादी के लिए राजी हो गई। उसने मुझे शादी के कुछ ही वक्त बाद धमकी देनी शुरू कर दी कि मैं तुम्हें तलाक दे दूंगा अगर तुमने मुझे सलमान खान और शाहरुख खान से नहीं मिलाया। मैं तुम्हें तीन तलाक दे दूंगा, अगर तुमने मेरे पापा को 20 लाख रुपये नहीं दिये। मैं तुम्हें तलाक दे दूंगा, अगर तुमने मुझे फराह खान से नहीं मिलाया। आप लोग फराह खान (Farah Khan) मैम से पूछ सकते हैं कि शादी के दौरान मैंने उनसे कहा कि इसे काम दो वरना ये मुझे मार डालेगा।"

राखी सावंत (Rakhi Sawant) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए आगे कहा, "फराह खान मैम ने आदिल खान को काम देने से मना कर दिया था। पूछो फराह खान (Farah Khan) मैम से, मैंने उन्हें बताया था कि ये मुझे मारता है और मुझे धमकी देता है। वह खुद बोलेंगी कि राखी सावंत सच बोल रही है। शायद मेरे पास वॉयस मैसेज भी होगा। राखी सावंत अपने पति के घर में मार खाती थी। मुझे इनके परिवार ने प्रताड़ित किया।" राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी और सोमी खान के रोमांस पर कहा कि ये सब कैमरे के सामने कर रहा है। राखी सावंत ने बताया कि आदिल खान दुर्रानी की छह शादी हो चुकी है।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article