टीवी मसाला

Exclusive: रजत दलाल को बदनाम कर रहे हैं प्रिंस नरूला? The 50 खत्म होते ही इन्फ्लुएंसर ने किया शॉकिंग खुलासा

Rajat Dalal On Prince Narula: हाल ही में रजत दलाल ने प्रिंस नरूला पर एक बार फिर बयान दिया है. बता दें कि रजत दलाल और प्रिंस नरूला की दुश्मनी की चर्चा रियलिटी शो द 50 से ही है. आइए आपको बताते हैं कि रजत ने क्या क्या कहा है?

Image

instagram

Rajat Dalal On Prince Narula: रियलिटी शो द 50 खत्म हो गया है और इस शो में रजत दलाल और प्रिंस नरूला का मुद्दा खूब उछला. शो खत्म होने के बाद भी दोनों कुछ न कुछ बोल रहे हैं. इतना ही नहीं, द 50 में नजर आए बाकि सेलेब्स भी रजत दलाल और प्रिंस नरूला की लड़ाई पर अपनी राय दे रहे हैं, लेकिन अब रजत दलाल ने जूम से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने प्रिंस नरूला पर लड़ाई पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने इस बात का भी शक जताया कि प्रिंस उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रिंस नरूला पर क्या बोले रजत दलाल

रजत दलाल से प्रिंस नरूला संग दुश्मनी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे करीबी नहीं थे लेकिन दुश्मन भी नहीं थे.रजत ने ये भी बताया कि कैसे प्रिंस की लड़ाइयों में वह हमेशा उनके साथ खडे़ रहे हैं. रजत ने कहा, 'वो अपनी जिंदगी जी रहे थे और मैं अपनी जिंदगी जी रहा था. शो में अगर कभी भी प्रिंस की लड़ाई हुई तो अदनान से हुई. तब मैं पकड़कर प्रिंस को साइड लेकर गया था. जब आखिरी दिन कैमरा नहीं थे तो बाहर ग्राउंड में अदनान से लड़ाई हुई थी. तब भी में उन्हें पकड़कर बाहर लेकर गया था.' इसके आगे उन्होंने बताया कि अगर वह दोनों दुश्मन होते तो वह प्रिंस को क्यों पकड़ते और प्रिंस उन्हें पकड़ने क्यों देते.

रजत दलाल हो रहे हैं बदनाम?

रजत दलाल ने ये भी बताया कि वह शो से बाहर आने के बाद किसी को कोई शिकायत नहीं रखते और शांति बनाए रखने में विश्वास रखते हैं. रजत ने कहा कि सभी मामले शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो गए हैं, लेकिन शो के बाद की गतिविधियों ने स्थिति को बदल दिया है. आखिरी दिन सबके साथ मैंने बहुत अच्छे से बैठकर बात की और कहा कि शो खत्म हो गया अब सब बढ़िया है. लेकिन इसके बाद अगर आप अपने इंस्टाग्राम पर, सोशल मीडिया पर और इंटरव्यूज में कयी चीजें जारी रखते हैं तो आप हमारे बीच की न्यूट्रल चीजों को नेगेटिव कर रहे हैं. मैं सिर्फ बैठकर देख रहा हूं. रजत से ये भी पूछा गया कि क्या प्रिंस उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं? इस पर उन्होंने कोई साफ जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि ऐसा करने की कोशिश तो हुई है.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article