टीवी मसाला

"मम्मा ठीक नहीं है...." बेटे रुहान की मासूमियत ने तोड़ा Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim का दिल, भावुक हुआ जोड़ा

Ruhaan Reaction on Dipika Kakar Liver Cancer News: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हे सेकेंड स्टेज लिवर कैंसर है। पति शोएब इब्राहीम संग वलॉग में दीपिका ने बताया कि इस खबर को सुनने के बाद उनके बेटे रुहान (Ruhaan Ibrahim) का क्या रिएक्शन था।

Image

Ruhaan Reaction on Dipika Kakar Liver Cancer

Ruhaan Reaction on Dipika Kakar Liver Cancer News: जब भी किसी पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस की गिनती होती है तो उसमें दीपिका कक्कड़ का नाम हमेशा टॉप पर होता है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दीपिका ने लाखों-करोड़ों लोगों के घरों में अपनी जगह बनाई। हालांकि कई सालों से एक्ट्रेस टीवी दुनिया को छोड़कर पर्सनल लाइफ इन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने वलॉग और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक ऐसी खबर दी जिसे सुन सभी सन्न रह गए। दीपिका कक्कड़ सेकेंड स्टेज लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रही है। एक्ट्रेस और उनके पति शोएब इब्राहीम ने अपने वलॉग में बताया कि इस खबर को जानने के लिए बेटे रुहान ने क्या कहा।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और पति शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) ने वलॉग में बताया कि कैंसर हर एक इंसान के लिए डरावना शब्द है। मरीज और या परिवार हर कोई इस एक शब्द को सुन डर जाते हैं। ऐसे में जैसे ही रुहान को अपनी मां की बीमारी के बारें में पता चलता तो उसने समझदारी दिखाई। शोएब कहते हैं कि रुहान को लग रहा है कि कुछ ठीक नहीं है जिसके चलते उसने मां का दूध पीना भी बंद कर दिया है। तभी दीपिका फिर बोलती हैं 'वो मुझे देखता है और समझ जाता है कि मम्मी ठीक नहीं है।

फैंस और कई टीवी सेलेब्स दीपिका के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थनाएं कर रहे हैं। दरअसल दीपिका को पहले पेट के ऊपरी वाले हिस्से में दर्द हुआ था। पहले तो स्कैन से पता चला की ट्यूमर है लेकिन तमाम टेस्ट होने के बाद लिवर कैंसर बताया गया। दीपिका और उनका पूरा परिवार इस समय कठिन समय से गुजर रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article