Exclusive Avika Gor Mother Emotional Ahead Of Her Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अविका गोर इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। शो में अविका गोर और मिलिंद चंदवानी की जोड़ी बेहद पसंद की जाती है। उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। खास बात तो यह है कि इस शो में रहते हुए ही मिलिंद चंदवानी और अविका गोर शादी के बंधन में भी बंधेंगे। अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर सात फेरे लेंगे, वहीं अब उनकी शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। लेकिन इन सबसे इतर अविका की शादी को लेकर अब उनके माता-पिता ने रिएक्शन दिया है।
अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी की शादी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस की मम्मी भावुक हो गईं। उन्होंने टेली टॉक संग बातचीत में बताया कि अविका गोर और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) की शादी बिल्कुल परिवार के रीति-रिवाजों के हिसाब से ही होगी। वहीं भावुक होते हुए एक्ट्रेस की मम्मी ने कहा, "पता ही नहीं चला कि इतनी बड़ी हो गई और जाने का वक्त आ गया।" वहीं दूसरी ओर अविका गोर के पिता ने बताया जिस वक्त कपल ने 'पति-पत्नी और पंगा' शो साइन किया था, उस वक्त शादी का ख्याल उनके मन में बिल्कुल नहीं था।
होने वाले दामाद के लिए अविका गोर के पिता ने कही ये बात
अविका गोर (Avika Gor) के पिता ने इंटरव्यू में मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) के बारे में भी बातचीत की और उनकी तारीफ की। अविका के पिता ने होने वाले दामाद को 'स्मार्ट और बुद्धिमान' बताया। उन्होंने कहा, "मिलिंद की परवरिश अच्छी हुई है। वो समझदार इंसान है और अविका को भी समझता है। ईमानदारी से हमें ऐसा कभी नहीं लगा कि हम अपनी दूर भेज रहे हैं। बल्कि हमें एक बेटा मिल रहा है।" बता दें कि अविका गोर और मिलिंद चंदवानी का रोका 11 जून को हुआ था। दोनों के पहली मुलाकात की बात करें तो दोनों एक दोस्त के जरिए हैदराबाद में मिले थे।
