Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक ड्रामा हो रहा है। सीरियल में अभिरा और अरमान खुद के बीच की परेशानियां खत्म करने में लगे हैं लेकिन पोद्दार हाउस की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अरमान और अभिरा का सारा ध्यान अपने रिश्ते पर हैं और इसी बीच घर में कावेरी पोद्दार की बर्थडे पार्टी का आयोजन हुआ है और इसमें भी नया हंगामा होगा। कृष पर आर्यन का गुस्सा फूटेगा। इस वजह से कावेरी पोद्दार की बर्थडे पार्टी में काफी ड्रामा होगा। आइए आपको बताते हैं।
पोद्दार हाउस में कावेरी पोद्दार का जन्मदिन कव्वाली थीम पर मनाया जाएगा। सारी डेकोरेशन इसी थीम पर होगी और सबका आउटफिट भी ऐसा ही होगा। कावेरी पोद्दार को बर्थडे का ये थीम काफी पसंद आएगा। इसी बीच अरमान अभिरा को बताएगा कि उसने मुक्ति के पिता को इंसाफ दिला दिया है।
कावेरी पोद्दार की पार्टी शुरू होगी और दिशा अपने परिवार के साथ घर लौट आएगी। दिशा कृष के बुरे बर्ताव के बाद घर से चली गई थी लेकिन वह कावेरी पोद्दार के बर्थडे के मौके पर वापिस आ जाएगी। दिशा के परिवार को देखकर सभी लोग अपने हाथ जोड़ लेंगे।
दिशा की बुआ आते ही कृष से माफी की मांग करेगी, लेकिन इस मौके पर कृष घर में होगा ही नहीं। तब अरमान बात संभालते हुए उन लोगों को घर में बुलाएगा और कहेगा कि कृष आते ही दिशा से माफी मांगेगा।
शो में आगे नाच गाना शुरू होगा। सभी लोग कव्वाली स्टाइल में गाना गाएंगे और फिर अरमान अभिरा डांस करेंगे। अरमान और अभिरा का डांस काफी रोमांटिक होगा। अभिरा अरमान की बाहों में होगी।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा, कृष को देख लेंगे और सीधा उससे बात करने पहुंच जाएंगे, लेकिन यहां पर कृष एक बार फिर दिशा को सुनाएगा। वह दिशा को घर में खाली बैठे रहने का ताना देगा और बोलेगा कि ऐसे लोगों को वह जूते की नोक पर रखता है।
कृष दिशा को सुनाकर फिर से पार्टी में चला जाता है और कृष को देखकर दिशा की बुआ सा उससे बात करने आगे बढ़ती है तभी पीछे से आर्यन आता है और कृष को जोरदार थप्पड़ मार देता है। दिशा की दूसरी बार बेइज्जती आर्यन बर्दाश्त नहीं कर पाता।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि आर्यन का गुस्सा कृष पर फूटेगा। आर्यन बताएगा कि कैसे कृष ने अकेले पूरे घर को परेशान कर रखा है। अब देखना होगा कि आर्यन और कृष की लड़ाई पर कावेरी पोद्दार क्या फैसला लेगी।