टीवी मसाला

Elvish Yadav को Munawar Faruqui को गले लगाना पड़ा भारी, सरेआम हिन्दू समाज से मांगी माफी

Elvish Yadav Apologise To Hindu Samaj Seva: यूट्यूबर एल्विश यादव फिर एक बार सुर्खियों में आ गए हैं, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर हिन्दू समाज से माफी मांगी है। लेकिन ऐसा एल्विश ने क्यूं किया जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट।

Image

Elvish Yadav Apologise To Hindu Samaj Seva

Elvish Yadav Apologise To Hindu Samaj Seva: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं वेनम केस से लेकर मारपिटाई वाले कांड से वह चर्चा का विषय बने रहे। लेकिन अब लगता है एल्विश की मुसीबतें खतम होने का नाम नहीं ले रही हैं, हाल ही में यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह हिन्दू समाज से माफी मांग रहे हैं और हाथ जोड़कर सभी से विनती कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ जो एल्विश माफी माँगनी पड़ रही है।

दरअसल कुछ समय पहले आइएसपील क्रिकेट मैच के दौरान एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने मुनव्वर फरुकी को गले लगाया। जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिसके बाद यूट्यूबर को हिन्दू समाज से काफी धमकियाँ मिलने लगी, सिर्फ यही नहीं लोगों का मानना था की उन्होंने हिंदुओं को चोट पहुंचाई है। साथ ही उन्हे गद्दार का भी टैग दे दिया गया, जिसके बाद खुद एल्विश ने माफी मांगी सभी से।

वीडियो शेयर कहा की मुझे जान से मारने की धमकियां मिलीं। लोगों ने मेरी बहुत आलोचना की। लेकिन, मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि मैं हमेशा हिंदू रहूंगा। हिंदू धर्म के ऊपर 1000 मुनव्वर कुर्बान। मैंने हमेंशा हिंदू धर्म के लिए स्टैंड लिया है। उसके कारण से मेरे बहुत सारे फॉलोअर्स कम भी हुए हैं।" एल्विश यादव ने प्रशंसकों से लड़ाई न करने और एक साथ रहने का आग्रह किया। सोशल मीडिया स्टार ने हिंदुओं से एकजुट रहने के लिए भी कहा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article