टीवी मसाला

Diya Aur Baati Hum फेम Pooja Singh के हाथ होंगे पीले, टीवी के इस हैंडसम हंक संग लेंगी सात फेरे

Pooja Singh-Karan Sharma Wedding: सीरियल दिया और बाती हम फेम टीवी एक्ट्रेस पूजा सिंह ने अपनी शादी की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया की वह जल्द ही एक्टर करण शर्मा संग शादी बंधन में बंधने वाली है।

Image

Pooja Singh-Karan Sharma Wedding

Pooja Singh-Karan Sharma Wedding: साल 2011 में आए सीरियल दिया और बाती हम ने सभी दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी। इसी के साथ किरदारों ने भी अपनी एक्टिंग से सभी का काफी साल मनोरंजन किया। सीरियल में एमिली राठी का किरदार निभा चुकी पूजा सिंह इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने खुद घोषणा कर बताया की वह जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर एक्ट्रेस की शादी कब और किसके साथ होने जा रही है।

टीवी एक्ट्रेस पूजा सिंह (Pooja Singh) ने पिंकविला को इंटरव्यू देते हुए बताया की वह जल्द शादी करने वाली है। एक्ट्रेस ससुराल सिमर का फेम करण शर्मा (Karan Sharma) सात फेरे लेंगी इस 30 मार्च को। एक्ट्रेस ने ये भी बताया की 29 मार्च को हमारी हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी, इसमें टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ कई दोस्त शामिल होंगे। शुरुआत में, हमने एक ग्रेंड वेडिंग की प्लान की थी, लेकिन जब आप मुंबई में रहते हैं तो ये नहीं हो सकता। जिसके चलते अब एक छोटी शादी की योजना बनाई है। हमारी गेस्ट लिस्ट दिन भर दिन बढ़ती जा रही है।

साथ ही उन्होंने बताया की कैसे वह करण शर्मा से साल 2023 दिसंबरमें मिली थी, मैं उसका इंतजार कर रही था जब वह अपनी बहन के साथ वहां आया और हमने बातें कीं। इसी दौरान उनकी वाइब मैच की और चंडीगढ़ से वापिस आने के बाद एक्टर ने पूजा को शादी के लिए प्रोपोज किया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article