टीवी मसाला

Divyanka Tripathi पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, एक्सीडेंट में टूटी एक्ट्रेस की हाथ की दो हड्डी

Divyanka Tripathi Had And Accident Vivek Dahiya Reveals: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पर मुसीबतें आ गिरी हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का हाल ही में बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उनके हाथ की दो हड्डियां भी टूट गई हैं। इस बात की जानकारी विवेक दहिया ने दी है।

Image

दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट

Divyanka Tripathi Had And Accident Vivek Dahiya Reveals: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी पर मुसीबतों का पहाड़ आ गिरा है। दरअसल, एक्ट्रेस का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उनके हाथ की दो हड्डियां भी टूट गई हैं। इस बात की जानकारी दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के पति विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर दी है। दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने बताया कि इस वक्त एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी सर्जरी होनी बाकी है। दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट के कारण विवेक दहिया ने अपना लाइव सेशन भी रद्द कर दिया है।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हमें ये बताते हुए खेद हो रहा है कि कल होने वाला विवेक दहिया (Vivek Dahiya) का लाइव सेशन आगे बढ़ा दिया गया है। दिव्यांका त्रिपाठी का कुछ घंटे पहले ही एक्सीडेंट हो गया है और उनका अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। विवेक दहिया इस वक्त दिव्यांका के साथ ही हैं। हम आपके समर्थन और साझेदारी के लिए आभारी हैं। कृप्या हमारे साथ ये दुआ करने में जुड़ें कि दिव्यांका जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। विवेक आप लोगों से दोबारा जुड़ने के लिए बेताब हैं।"

दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट

दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट

विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक्सरे भी साझा किया गया, जिसमें उनके हाथ की हड्डियां टूटी नजर आईं। स्टोरी के कैप्शन में लिखा नजर आया, "दिव्यांका मैम के हाथ की दो हड्डियां टूट चुकी हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। वो अभी सुरक्षित हाथों में हैं।" बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों टीवी से दूर होकर भी लोगों से जुड़ी हुई हैं। वहीं विवेक दहिया को आखिरी बार 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article