Divyanka Tripathi Health Update: टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ( Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया( Vivek Dahiya) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी के पति ने दिव्यांका की सर्जरी के बारे में बताते हुए पोस्ट किया था। जिसके बाद उनकी रिकवरी के लिए फैंस ने प्रार्थना करना शुरू कर दिया था। अब लग रहा है कि फैंस की दुआ काम आई और दिव्यांका ठीक हो गई। अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को खुश कर दिया है
टेलीविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी ( Divyanka Tripathi) और उनके पति विवेक दहिया( Vivek Dahiya) मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में अपनी लिगामेंट सर्जरी से उबरने के बाद दिव्यांका को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, इस बार एक और सर्जरी के लिए। विवेक ने फैन्स को बताया था कि उनकी पत्नी दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें जल्द ही सर्जरी करानी होगी। अब दिव्यांका ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह गुड न्यूज दे रही हैं। विवेक दहिया ने दिव्यांका की वीडियो रिकॉर्डिंग की है जिसमें दिव्यांका कह रही है -'मेरी सर्जरी हो गई है, मैं डिस्चार्ज भी हो रही हूं। हमारी साइंस ने कितनी तरक्की कर ली है , मेरी सेहत में काफी सुधार है और मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी । उन्होंने फैंस को अपनी दुआओं के लिए भी धन्यवाद कहा।
