टीवी मसाला

बेटी मिहिका की मौत के 7 दिन बाद Divya Seth ने बयां किया दर्द, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या सेठ (Divya Seth) की बेटी मिहिका शाह की 5 अगस्त को मौत हो गई थी। मिहिका की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। बेटी की मौत के बाद 7 दिन बाद एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस का इमोशनल पोस्ट देख फैंस भावुक हो गए है।

Image

Divya Seth with Daughter Mihika (credit Pic: Instagram)

टीवी एक्ट्रेस दिव्या सेठ (Divya Seth) की इकलौती बेटी मिहिका शर्मा (Mihika Shah) का निधन हो गया है। बेटी की मौत के बाद से एक्ट्रेस के परिवार सदमे में है। मिहिका की मौत महज 23 साल की उम्र में हो गई थीं। बेटी की मौत से पूरे घर में मातम पसर गया है। अब मिहिका की मां ने बेटी के निधन के 7 दिनों बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। दिव्या ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं।

दिव्या ने बेटी के साथ मुस्कुराते हुए फोटो शेयर की हैं। फोटो में मां-बेटी साथ में पोज दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मेरा होने के लिए धन्यवाद। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी बनाई है।

दिव्या ने बेटी के लिए इमोशनल पोस्ट

इस पोस्ट पर सेलेब्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आलिया भट्ट की मां ने दिव्या के पोस्ट करते हुए कहा, दिव्या आपके और आपके परिवार के लिए ये बहुत दुखद है। ऐसे समय में शब्दों से कुछ भी व्यक्ति नहीं किया जा सकता है। आप और मिहिका हमेशा मेरे ख्यालों में रहती हैं। ये बहुत ही मुश्किल समय है। मैं आपको दुनिया का बहुत सारा प्यार भेज रही हूं। टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने अपना दुख व्यक्त किया है। 5 अगस्त को मिहिका की मौत हुई थी। मिहिका लंबी बीमारी से जूझ रही थीं और दौरा पड़ने से मौत हो गई।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article