Dipika Kakar Gave Health Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तबीयत पूरी तरह से ठीक नहीं हो रही हैं. दीपिका को कैंसर के इलाज के दौरान ही शरीर में रिस्ट (गांठ) का पता चला, जिसके बाद एक्ट्रेस की छोटी सी सर्जरी हुई. दीपिका बीते कुछ दिनों से रिकवर कर रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट उनके पति शोएब इब्राहिम दे रहे थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि दीपिका आराम कर रही हैं और रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन अब दीपिका फैंस के सामने आई हैं. उन्होंने खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने सर्जरी के बाद सामने आ रही शारीरिक परेशानियों का भी खुलासा किया.
दीपिका कक्कड़ ने दिया अपना हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में सेहत पर खुलकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि उनकी भूख काफी कम हो गई है और अब वह बहुत ही सख्त डाउट और रूटीन फॉलो कर रही हैं. दीपिका ने कहा कि आराम करना काफी जरूरी है और जिन दिनों में बहुत ज्यादा थक जाती हूं तब मुझे थकान इतनी ज्यादा हो जाती है कि मैं हिल भी नहीं पाती हूं. जिन दिनों में मानसिक रूप से ठीक महसूस रूप से खुश नहीं होगे. आप बीमारी से लड़ नहीं पाएंगे.
शोएब इब्राहिम ने बताया था दीपिका का बदला हुआ रूटीन
दीपिका कक्कड़ से पहले शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दीपिका की हेल्थ अपडेट का खुलासा किया था. इस दौरान शोएब इब्राहिम ने खुलासा किया था कि दीपिका कक्कड़ को नए डाईट प्लान पर रखा गया है. उनका एक रूटीन तय है और अब वह सुबह 7 बजे उठती हैं. सैर पर जाती हूं और शाम बजे के बाद खाना नहीं खाती. जब आप ऐसी स्थिति से गुजरते हो तो खाली बैठे रहने से आपको काफी उदासी रहती हैं, लेकिन ैं उनसे बार बार करता रहता हूं कि वह खुद को ज्यादा न थकाएं. शोएब ने ये भी खुलासा किया कि ईद के बाद उनका AFP और Febrika 2 का टेस्ट होना है और यह उनकी हालिया सर्जरी के बाद पहली बार होगा. जब ये टेस्ट किए जाएंगे. वह कभी कभी भावुक हो जाती है और वैसे तो हमेशा मजबूत बनी रहती है.
