टीवी मसाला

Dipika Kakkar Pregancy: दीपिका और शोएब के घर जल्द आने वाला हैं नन्हा मेहमान, शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस बनेंगी मां

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 22, 2023, 02:16 PM IST

Dipika Kakkar Pregancy: दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib ibrahim) जल्द माता पिता बनने वाले हैं। कपल ने अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फैंस कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

Image

dipika and shoaib (credit pic: social media)

Dipika Kakkar Pregancy: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ ये गुडन्यूज शेयर की हैं। दीपिका और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। कपल को सोशल मीडिया पर फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। पिछले कुछ समय से अटकले लगाई जा रही थी कि दीपिका कक्कड़ मां बनने वाली हैं। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी और शोएब की एक फोटो शेयर की हैं। फोटो में दीपिका और शोएब साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने बैकसाइड पोज दिया है और उनके कैप पर मॉम टू बी और डैड टू बी लिखा है।

इस क्यूट फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, आप सभी के साथ इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमारी लाइफ का ये सबसे खूबसूरत फेज है। हम आपने पहले बच्चे के लिए काफी उत्साहित है। हम जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

दीपिका कक्कड़ बनने वाली हैं मां

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने साल 2018 में शादी की थी

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की पहली मुलाकात ससुराल सिमर का सेट पर हुई थी। एक्ट्रेस की पहली शादी का अनुभव कुछ खास नहीं था। उस दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती थी। शोएब के शो छोड़ने के बाद दोनों के डेटिंग की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों ने एक- दूसरे को करीब 3 साल तक डेट किया था और साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी। दीपिका ने शादी के बाद किसी टीवी शो में काम नहीं किया। वो यूट्यूब पर अपना चैनल चलाती हैं। दीपिका और शोएब टीवी के रोमांटिक कपल है। दोनों अक्सर एक- दूसरे के साथ अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article