टीवी मसाला

Dipika Kakar को दूसरी इम्यूनोथेरेपी के बाद अब हुई ये परेशानी, व्लॉग शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

Dipika Kakar Gives Health Update: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में व्लॉग शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके शरीर पर रैशेज हो गए।

Image

Dipika Kakar ने दिया हेल्थ अपडेट (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

Dipika Kakar Gives Health Update: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस बीते साल स्टेज 2 लिवर कैंसर की चपेट में आ गई थीं। दीपिका कक्कड़ की कैंसर से जुड़ी सर्जरी तो हो चुकी है, लेकिन वह अभी भी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए इलाज करवा रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले ही दीपिका कक्कड़ की इम्यूनोथेरेपी हुई। खुद शोएब इब्राहिम ने व्लॉग शेयर कर बताया कि दीपिका कक्कड़ को सेकंड इंफ्यूजन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथ ही एक्ट्रेस में आयरन की कमी हो गई थी। सेकंड इम्यूनोथेरेपी के बाद अब खुद दीपिका कक्कड़ ने अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar ईलाज के लिए फिर पहुंचीं अस्पताल, परिवार से विदा लेते हुए फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

    दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने यू-ट्यूब पर व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने अस्पताल की झलक दिखाई। साथ ही ये भी बताया कि उनकी तबीयत कैसी है। दीपिका कक्कड़ ने अस्पताल की झलक दिखाई, जहां उन्हें आयरन ड्रिप द्वारा दिया जा रहा था। दीपिका कक्कड़ ने अपने व्लॉग में आगे कहा, "पहली इम्यूनोथेरेपी के बाद मुझे वायरल हो गया। इसने मुझे बहुत कमजोर कर दिया था। अभी सेकंड साइकल के बाद, वैसे तो मैं ठीक हूं। लेकिन हां जैसे शरीर पर रैशेज आ जाते हैं तो उनकी वजह से खुजली बहुत ज्यादा हो रही है।" दीपिका कक्कड़ ने व्लॉग में आगे बताया कि जब वह इम्यूनोथेरेपी के लिए जा रही थीं तो उनका बेटा बहुत मायूस था। एक्ट्रेस ने कहा, "रुहान को देखकर मैं रो पड़ी थी। मैं वहां थी, लेकिन मेरा पूरा दिमाग रुहान के साथ था। मैं बहुत रोई थी। लेकिन बाद में मम्मी, धर्म दादा इसे मॉल लेकर चले गए, जहां ये थोड़ा ठीक हो गया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kushal Tandon ने एक्स-GF को मारा ताना? डेटिंग लाइफ पर बोले- मुझसे शादी नहीं कर पातीं तो...

    Dipika Kakar ने दिया हेल्थ अपडेट

    Dipika Kakar ने दिया हेल्थ अपडेट

      दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मैं एक रात अस्पताल में रही, क्योंकि और भी बहुत सारी जांच होनी थी। मैं इस चीज की आदत बना रही हूं अब।" दीपिका कक्कड़ ने बताया कि पिछले एक महीने में जो भी चीजें हुई हैं, उसने उन्हें रोक दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि साइड इफेक्ट्स होते हैं और जो लोग इससे गुजर रहे हैं उन्हें इस बारे में पता भी होगा। बता दें कि इसी साल दीपिका कक्कड़ की सिस्ट से जुड़ी सर्जरी भी हुई है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article