Dhanashree Verma Resume Work: कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में धनश्री वर्मा ने भारतीय क्रिकेट गेंदबाज युजवेंद्र चहल संग तलाक लेकर रास्ते अलग कर लिए हैं। कई समय से खबर आ रही थी दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं है और जल्द ही कपल तलाक ले सकता है। बीते शुक्रवार को धनश्री और युजवेंन्द्र को फैमली कोर्ट के बाहर देख खबरों पर सच की मुहर लग गई। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें धनश्री वर्मा तलाक के बाद काम पर लौट आई हैं।
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की पत्नी महजबीन कोटवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टोरी शेयर की। तस्वीरों और वीडियो में धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) नजर आईं जो तलाक के बाद काम पर लौट आईं। धनश्री अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग करते हुए दिखाई दी जिसमें महजबीन ने एक्ट्रेस का मेकअप किया। इसी के साथ एक और वीडियो सामने आई जिसमें धनश्री वर्मा अपने पैरों में सनस्क्रीन लगा रही हैं। सभी तस्वीरों और वीडियो में फैंस ने धनश्री के चेहरे पर खुशी देखी। बता दें मुनव्वर फारुकी की पत्नी महजबीन धनश्री की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं।

Dhanashree Verma Resume Work (1)
साल 2020 में धूम धाम तरीके से धनश्री वर्मा और युजवेन्द्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने सात फेरे लेकर शादी रचाई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि धनश्री ने 60 करोड़ एलमनी मांगी है लेकिन इन रुमर्स को घरवालों और वकील ने खारिज कर दिया। सिर्फ यही नहीं युजवेंद्र को तलाक देने के चलते धनश्री को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि अभी तक दोनों ने औपचारिक तौर पर अपनी तलाक की जानकारी फैंस को नहीं दी है।
