टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड शहनवाज शेख से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देवोलीना को शादी के बाद सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस के भाई के पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने भाई ने अजीबोगरीब पोस्ट शेयर कर लिखा कोई इज्जत नहीं और रिलेशनशिप असफल हो जाते हैं।
एक्ट्रेस के भाई अनदीप ने पोस्ट कर लिखा, स्वार्थी लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। उन्हें किसी की कोई परवाह नहीं हैं और फिर कहते हैं रिलेशनशिप फेल हो जाते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस के भाई अनदीप ने कैप्शन लिखा, रील में जो है वो रियल नहीं है।
देवोलीना के भाई ने किया Cryptic पोस्ट
जिम ट्रेनर से देवोलीना ने की शादी
देवोलीना ने 14 दिसंबर को जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से शादी की। कपल ने अपनी शादी को रजिस्टर भी करवाया है। एक्ट्रेस ने अपने पति संग फोटो शेयर करते हुए लिखा था, चिराग लेकर भी तुझ जैसा ढूंढ़ती तो नहीं मिलता। तुम मेरा दर्द और प्रार्थना हो। एक्टेस ने अपनी शाी के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर की थी। देवोलीना की हल्दी और मेहंदी फोटोज में उनके खास दोस्त विशाल सिंह नजर आए थे। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था।
एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में अपने बॉयफ्रेंड के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वो हैप्पी रिलेशनशिप में हैं लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं करेंगी क्योंकि आपको पता नहीं कब क्या हो जाए। मुझे अभी चीजों को समझने के लिए समय चाहिए। इतना ही नहीं मेरा पार्टनर भी बहुत सपोर्टिव और केयररिंग है। मैं अपने रिलेशनशिप के बारे में सबको खुद बताऊंगी जब मैं उससे शादी करूंगी।
