Devoleena Bhattacharjee Wedding Photos: टीवी की पॉपुलर 'गोपी बहू' यानी देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने शादी कर ली हैं। एक्ट्रेस की प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में देवोलीना अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपनी पहली तस्वीर शेयर की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
देवोलीना फोटो में लाल रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। फोटो में नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार दिखीं एक्ट्रेस। एक्ट्रेस की फोटो वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार पूछ रहे हैं कि कौन हैं दूल्हा। एक यूजर ने लिखा, अब तो दिखा दो दूल्हे का चेहरा। दूसरे यूजर ने लिखा, कब दिखाओगी दूल्हे का चेहरा। हर कोई जानना चाहता है कि कौन है एक्ट्रेस का दूल्हा।
देवोलीना ने शेयर की शादी के बाद पहली फोटो
कुछ लोगों का कहना है कि देवोलीना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और दोस्त विशाल सिंह से शादी की है। विशाल देवोलीना की हल्दी फोटो में भी नजर आए। पहले भी दोनों के लिंकअप की खबरे सामने आ चुकी हैं। लेकिन देवोलीना और विशाल ने एक- दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। कुछ दिनों पहले देवोलीना और विशाल का वीडियो वायरल हुआ था।
देवोलीना को साथ निभाना साथिया शो से पहचान मिली थीं। इस शो से एक्ट्रेस घर- घर में पॉपुलर हुई थी। गोपी बहू के रोल में देवोलीना ने दर्शकों के दिल में अलग पहचान बनाईं। एक्ट्रेस इसके बाद कई टीवी शोज में दिखाई दी। देवोलीना पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस को बिग बॉस के घर में बहू बनी बेब का टैग मिला था।
