टीवी मसाला

Nikhil Patel संग तलाक की खबरों पर Dalljiet Kaur ने दिया बड़ा बयान, कही ये बड़ी बात

Dalljiet Kaur on Divorce News: कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) अपने दूसरे पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) से तलाक लेने वाली हैं। इन खबरों पर अब दलजीत कौर ने खुद चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उन्होंने किसी भी प्रकाशन से इस बारे में कोई बात नहीं की है।

Image

Dalljiet Kaur

Dalljiet Kaur on Divorce News: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निखिल पटेल (Nikhil Patel) से दूसरी शादी की थी। दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी की पिक्स सोशल मीडिया पर फैन्स ने काफी पसंद की थी। दलजीत कौर के फैन्स ने अपनी लाइफ की नई शुरुआत करने के लिए उन्हें बधाई भी दी थी। बीते कुछ दिनों से दलजीत कौर गलत खबरों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई थीं। बताया जा रहा था कि दलजीत कौर अपने दूसरे पति से तलाक ले रही हैं। ऐसे में अब दलजीत कौर ने खुद तलाक की खबरों पर रिएक्शन दिया है।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने एक प्रकाशन पर जोर देकर कहा कि उनको लेकर गलत खबरें ना फैलाई जाएं। दलजीत कौर ने यहां कहा कि उन्होंने इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की। बता दें दलजीत कौर का एक बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो भारत में अपने पिता की सर्जरी के लिए आई हैं और उनकी मां की भी सर्जरी होनी है। दलजीत का बेटा जेडन भी उनके साथ है।

दलजीत ने यहां तक कहा था कि वो इस समय कोई कमेंट नहीं करना चाहती हैं। उनके बच्चे को प्राइवेसी दें और जब वो बयान देना चाहेंगी तो केवा उन चीजों पर ध्यान दिया जाए। बता दें दलजीत की पहली शादी टीवी एक्टर शालीन भनोट से हुई थी। हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और दोनों अलग हो गए।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article