टीवी मसाला

बॉम्बे हाई कोर्ट ने एजाज खान की रेप केस में प्री-अरेस्ट बेल पर सुनवाई की, राज्य से मांगा जवाब

  • Authored by: अभय
  • Updated May 25, 2025, 01:45 PM IST

Bombay High Court on Azaz Khan Case: बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस 7 (Bigg Boss 7) फेम एजाज खान (Ajaz Khan) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक्टर द्वारा सेशन कोर्ट में मुंह की खाने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट में प्री-अरेस्ट बेल की अर्जी दयार की थी। इसको लेकर हाईकोर्ट ने ये बात कही।

Image

Bombay High Court on Azaz Khan Case

Bombay High Court on Azaz Khan Case: बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस 7 (Bigg Boss 7) फेम एजाज खान (Ajaz Khan) एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। 25 मई 2025 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनके प्री-अरेस्ट बेल की अर्जी पर सुनवाई की और महाराष्ट्र सरकार को जवाब देने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर कहा कि एजाज खान की प्री-अरेस्ट बेल की अर्जी को अभी मंजूर नहीं किया जा सकता, क्योंकि इस केस में उनकी कस्टडी में पूछताछ जरूरी है। कोर्ट का कहना था कि रेप के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए, जांच के लिए अजाज की हिरासत में लेना जरूरी है ताकि मेडिकल जांच, सबूतों की बरामदगी, उनके मोबाइल फोन की जांच, व्हाट्सएप चैट्स, कॉल रिकॉर्डिंग्स और दूसरी डिजिटल चीजों जैसे वॉइस सैंपल्स को जमा किया जा सके। आपको बता दें कि एजाज खान पर एक एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है, जिसके बाद वो फरार बताए जा रहे हैं।इस मामले में अगली सुनवाई 2 जून 2025 को होगी। आपको बता दें कि इससे पहले सेशन कोर्ट ने भी एजाज की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

रेप के आरोप के बाद से मुश्किलों में है एजाज खान

एजाज खान की मुश्किलें तब शुरू हुईं जब एक एक्ट्रेस ने चरकोप पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस ने एजाज खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि एजाज खान ने शादी और अपनी ओटीटी शो हाउस अरेस्ट (House Arrest) में रोल का वादा करके उनके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने एजाज खान पर मारपीट के आरोप भी लगाए। जिसके बाद से एजाज खान काफी चर्चा में बने हुए हैं।

पहले भी विवादों में आया था नाम

एजाज की ओटीटी शो हाउस अरेस्ट को लेकर भी विवाद हुआ था। एक्टिविस्ट गौतम रवरिया ने शिकायत की थी कि इस शो में महिलाओं को गलत तरीके से दिखाया गया और अश्लील कंटेंट परोसा जा रहा था। एक वायरल वीडियो में अजाज कंटेस्टेंट्स से आपत्तिजनक हरकतें करवाते दिखे थे, जिसके बाद हंगामा मच गया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article