Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का ये आखिरी हफ्ता चल रहा है, इस बीच 3 कंटेस्टेंट इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए हैं। जिया शंकर (Jiya Shakar), मनीषा रानी (Manisha Rani) और एल्विश यादव (Elvish Yadav)। बिग बॉस ने सभी घरवालों को समय का अनुमान लगाने वाला एक स्पेशल टास्क दिया था, जिसके बाद पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे ने अपने आप को नॉमिनेशन से बचा लिया है और फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान तो पहले ही फिनाले में पहुंच चुके हैं। जिसके साथ ही खबर सामने आ रही है कि फिनाले से पहले मिड वीक एविक्शन के जरिए दो कंटेस्टेंट शो से बाहर हो सकते हैं। अगर दो नहीं तो एक कंटेस्टेंट का नाम तो पक्का ही बताया जा रहा है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
ये दो कंटेस्टेंट होंगे घर से बेघर?
बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर मिड वीक एविक्शन में एक कंटेस्टेंट बाहर होता है तो जिया शंकर का नाम सबसे ऊपर है, वह शो को छोड़कर बाहर चली जाएंगी, हालांकि बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट में एक और दावा किया जा रहा है कि जिसके अनुसार इस समय शो के मेकर्स मनीषा रानी के खिलाफ हो गए हैं। जिस वजह से ऐसा भी हो सकता है कि मनीषा रानी को डबल मिड वीक एविक्शन के चलते शो से बाहर कर दिया जाए। हालांकि इस पर आधिकारिक सूचना अभी हमारे पास नहीं है।
