Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की शुरुआत से ही अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान को बिग बॉस की ट्रॉफी का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। हालांकि एल्विश यादव की एंट्री के बाद से ही उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। बिग बॉस के आखिरी वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अभिषेक को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने अभिषेक को ओवरकॉन्फिडेंस तक करार दे दिया है। इसी के साथ अभिषेक और उनकी मां की बातों का एक क्लिप उन्होंने सभी घरवालों को दिखाया जिसमें वह साफ-साफ कह रहे थे कि वह एक वाइल्ड कार्ड को शो का विनर नहीं मानते हैं। इस सब के बाद अब फुकरा इंसान की छवि काफी धूमिल हो गई है। खुद अभिषेक भी इस बात को मानते हैं, जिसके बाद अब उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है।
‘10 लाख लेकर मैं निकल जाउंगा’
मनीषा रानी से बात करते हुए फुकरा इंसान ने बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में कहा, ‘पता हैं अब अगर मुझे ऑप्शन मिलता है कि 10 लाख रुपये लेकर मैं निकल जाऊं तो मैं यही करूंगा। क्योंकि अब मेरे जीतने के चांस काफी कम लगते हैं।’ अभिषेक की यह बात सुनकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। क्योंकि अगर कोई कंटेस्टेंट खुद ही यह बात कहता है कि उसके जीतने का चांस कम हो गए हैं, तो यकीनन इससे वोटिंग पर काफी फर्क पड़ेगा।
