टीवी मसाला

Bigg Boss 9 फेम Priya Malik ने दिया बेटे को जन्म, पति Karan Bakshi ने शेयर की प्यारी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 1, 2024, 02:23 PM IST

Bigg Boss 9 fame Priya Malik welcomes Baby Boy: बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस प्रिया मलिक ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। एक्ट्रेस ने अब एक प्यारे से बेटे को जन्म दे दिया है। जिसके बाद एक्ट्रेस और उनके पति करण बक्शी ने इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर किया है।

Image

Bigg Boss 9 fame Priya Malik welcomes Baby Boy

Bigg Boss 9 fame Priya Malik welcomes Baby Boy: बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस प्रिया मलिक ने (Priya Malik) फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। एक्ट्रेस ने अब एक प्यारे से बेटे को जन्म दे दिया है। जिसके बाद एक्ट्रेस और उनके पति करण बक्शी ने इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर किया है। प्रिया मलिक और उनके पति करण बख्शी सातवें आसमान पर हैं क्योंकि उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। मलिक ने इंस्टाग्राम पर अपने नन्हें बच्चे के आगमन की घोषणा करते हुए एक खूबसूरत एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है। इस जोड़े ने कुछ महीनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही फैंस और कई सितारे बच्चे का इंतजार कर रहे थे।

इस बीच अब सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। टीवी एक्टर नकुल मेहता और कीश्वर मर्चेंट से लेकर फैंस भी प्रिया और करण को बच्चे के जन्म की बधाई दे रहे हैं। आइए उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

करण और प्रिया ने बेटे का नाम रखा 'जोरावर'

करण और प्रिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हम अपनी दुनिया को इस दुनिया में बेलकम कर रहे हैं। हमारा बच्चा जोरावर।' इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कई सितारे और फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं। फरवरी 2024 में प्रिया ने ईटाइम्स से अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की और खुलासा किया कि पिछले साल उनका मिसकैरिज हो गया था और वह दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी डर में थीं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article